Ranchi : PM नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर राजधानी रांची में ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। PM मोदी के दो दिवसीय दौरे को देखते हुये रांची के ट्रैफिक SP कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि रांची के कुछ रोड पर रात 8 बजे से रात 10.30 बजे तक आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। PM मोदी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक, बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक, अरगोड़ा चौक, ,बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक, अरगोड़ा चौक, न्यू मार्केट चौक होते हुए राजभवन जायेंगे। इस दौरान इन सड़कों पर दूसरे वाहनों के चलने पर बिल्कुल रोक रहेगी। वहीं 15 नवम्बर को राजभवन से रणधीर वर्मा चौक, SSP आवास चौक, कचहरी चौक से जेल मोड़ तक पुनः जेल मोड़ से एसएसपी आवास चौक, हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक होकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक सुबह 8 बजे से दिन के 10.30 बजे तक अन्य गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी। जरूरत पड़ने पर कारकेड के बढ़ने पर खोल दिये जायेंगे। कारकेड चलने के दौरान कांके रोड से हरमू रोड होकर बिरसा चौक जाने वाले वाहन कांके रिंग रोड होकर नया सराय रास्ते गंतव्य तक जाने जा सकेंगे।
SP ने बताया कि कारकेड चलने के दौरान पिस्का मोड़ से रातु रोड की ओर आने वाले वाहन रिंग रोड, कांके रोड, राम मंदिर, मोरहाबादी, बरियातु रोड से गंतव्य तक जा सकेंगे। धुर्वा के तरफ से बिरसा चौक होकर हिनू की ओर जाने वाले वाहन धुर्वा से सिंह मोड़, सदाबहार चौक, डोरंडा होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
दो रोज तक ऐसे जाये एयरपोर्ट
ट्रैफिक SP कुमार गौरव ने बताया कि 14 और 15 नवम्बर को रांची एयरपोर्ट जाने के लिये कुछ अलग रास्ते बनाये गये हैं। इनमें हेथू तुम्बागुटू करमटोली- कुम्हार कुटिया चौक (तुफानी इंक्लेव) मार्ग भाया रिंग रोड खरसीदाग और दूसरी ओर सदाबहार चौक, नामकुम शामिल है। वहीं, हेथू – तुम्बागुटू – बड़काटोली, चन्दाघासी भाया भुसूर (प्राथमिक विद्यालय, भुसूर) मार्ग भाया रिंग रोड और आर्मी एविएशन कैम्प एयरपोर्ट मैदान पोखरटोली नीम चौक- ख्वाजानगर मनिटोला भाया डोरंडा मार्ग शामिल है। वहीं, सिंह मोड़ – लटमा रोड होते हुए हेथू बिरसा मुंडा एयरपोर्ट होकर यात्री जा सकेंगे।
SP ने मीडिया को बताया कि PM मोदी के आगमन के समय बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से हरमू बाईपास होते हुए अरगोड़ा चौक, न्यू मार्केट चौक से हॉटलिप्स चौक होते हुए राजभवन तक तथा राजभवन से एसएसपी आवास चौक, कचहरी चौक होते हुए जेल मोड अवस्थित कार्यक्रम स्थल तक सड़क के दोनों ओर पर अवैध पार्किंग वर्जित रहेगी। पार्किंग होने की स्थिति में पुलिस कानून सम्मत कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवा से संबंधित वाहन को आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर मार्ग उपलब्ध कराया जायेगा।












