spot_img
spot_img
spot_img

राशन कार्ड के नियमों में हुआ बदलाव…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अगर आप भी फ्री राशन लेते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। सरकार ने राशन कार्ड के नियमों में बदलाव कर दिया है। जी हां, अगर आपने नियमों की अनदेखी की तो वह आप पर भारी पड़ सकती है। इसके साथ ही सरकार ने वसूली का प्रावधान भी बनाया है।

क्‍या है नया न‍ियम?

यद‍ि क‍िसी के पास 100 वर्ग मीटर से अधिक का प्लाट, फ्लैट या मकान, चार पहिया गाड़ी या ट्रैक्टर, गांव में दो लाख और शहर में तीन लाख सालाना से अधिक की पार‍िवार‍िक आय है तो ऐसे लोगों को अपना राशन कार्ड तहसील और डीएसओ कार्यालय में सरेंडर करना होगा। जानकारी के अनुसार यद‍ि राशन कार्ड को सरेंडर नहीं किया जाता है तो ऐसे लोगों का कार्ड जांच के बाद रद्द कर द‍िया जाएगा। साथ ही उस परिवार के ख‍िलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं जब से वह राशन ले रहा है, तब से राशन की वसूली भी की जाएगी।

मोदी सरकार राशन कार्ड को लेकर सख्त 

बता दें कोरोना काल में सरकार ने देश की जनता के लिए फ्री राशन की सुविधा शुरू की थी, जिसके बाद देश के करोड़ों लोगों को अभी तक फ्री राशन का फायदा मिल रहा है। सरकार ने ऐलान किया है कि इस पूरे साल यानी 2023 में आपको फ्री राशन की सुविधा का फायदा मिलता रहेगा। आपको बता दें इस समय सरकार की जानकारी में आया है क‍ि कई राशन कार्ड धारक, इसके योग्‍य ही नहीं हैं और वे फ्री राशन का लाभ उठा रहे हैं। वहीं योजना के पात्र कई कार्ड धारकों को इसका फायदा नहीं म‍िल पा रहा है। ऐसे में अध‍िकार‍ियों के माध्‍यम से अपात्र लोगों से तुरंत राशन कार्ड सरेंडर करने के ल‍िए कहा जा रहा है। अगर कोई अपात्र व्‍यक्‍त‍ि राशन कार्ड सरेंडर नहीं करता है तो जांच के बाद उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : पैन और आधार कार्ड वालों के लिए सरकार ने की बड़ी घोषणा

इसे भी पढ़ें : GST चोरों की अब खैर नहीं, डिफॉल्टरों को…

इसे भी पढ़ें : Mutual Fund निवेशकों के लिए बड़ी खबर, 31 मार्च तक कर लें यह काम

इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : SBI और HDFC बंद कर रही यह बड़ी स्कीम, देखें…

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार का ऐलान, मनरेगा मजदूरों को मिलेगा अब ज्यादा पैसा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...