spot_img

कांटाटोली फ्लाई ओवर को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव… जानें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के कांटाटोली चौक पर बन रहे फ्लाई ओवर को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।  बहू बाजार से कोकर की तरफ बनने वाले फ्लाई ओवर को लेकर यह बदलाव किया गया है। नए रुट के तहत शुक्रवार से मुंडा चौक की तरफ से आने वाले टेम्पो और ई रिक्शा को कांटाटोली चौक में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। वहीं दिन में कांटाटोली चौक तक बसों को भी आने की अनुमति नहीं होगी। कांटाटोली खादगढ़ा बस स्टैंड से बसें निकलेगी, जो नामकुम दुर्गा सोरेन चौक से खेलगांव होते हुये अपने तय शहर की तरफ जायेगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फ्लाई ओवर निर्माण कार्य की गति के हिसाब से ट्रैफिक रूट में बदलाव किया जाएगा। आने वाले समय में कांटाटोली चौक में बाइक से लेकर बड़े वाहन तक के इंट्री में रोक लगायी जायेगी। इसका भी ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है।
बिरसा चौक, सुजाता चौक, मुंडा चौक की ओर से कांटाटोली चौक की ओर आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बहुबाजार तक होगा। यहां से ऑटो और ई-रिक्शा, संत पॉल्स कॉलेज, कर्बला चौक, मिशन चौक, प्लाजा चौक, न्यूक्लियस मॉल होते हुए गंतव्य तक जाएंगी। रेडियम चौक, न्यूक्लियस मॉल चौक, लालपुर चौक की ओर से कांटाटोली चौक होकर बहुबाजार, मुंडा चौक होते हुए ऑटो व ई-रिक्शा जाएंगे।

बहुबाजार बिशप स्कूल के पास फ्लाई ओवर निर्माण कार्य शुरू होने पर बिरसा चौक, सुजाता चौक, मुंडा चौक की तरफ से आने वाले बाइक से लेकर कार को बहुबाजार चौक से कर्बला चौक वाले रास्ते से संत पॉल्स स्कूल के सामने से बसरटोली होते हुए बिशप स्कूल के पास निकल कांटाटोली चौक के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे। बहुबाजार से बसरटोली रास्ते में वाहनों की इंट्री पर रोक रहेगी। बसरटोली जाने वाले वाहन बहुबाजार दक्षिणी होते हुए संत पाल स्कूल के सामने से बसरटोली तक आना-जाना करेंगे।

इसे भी पढ़ें : कांके में मारधाड़, थाना में हंगामा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...