spot_img
spot_img

WhatsApp पर खतरे की घंटी हैं, ये पांच मेसेज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: WhatsApp अपने यूजर्स को यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा देता है. यूजर्स व्हाट्सऐप पेमेंट के जरिए अपने व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट को डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सऐप पर यूजर्स अपना बैंक बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। भुगतान करना जितना आसान हुआ है, स्कैम्स का खतरा भी उतना ही बढ़ गया है। आलम यह है कि कुछ मेसेजेस आने का मतलब है कि आपके साथ फ्रॉड होने वाला है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

फ्रॉड करने वाले व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते यूजर्स को अलग-अलग तरह की स्कीम्स से जुड़े मेसेज भेजकर फ्रॉड का शिकार बनाया जा रहा है। ये मेसेजेस नौकरी से जुड़े मौकों, इलेक्ट्रिसिटी बिल या फिर लॉटरी से जुड़े होते हैं और यूजर्स से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश करते हैं।

नौकरी से जुड़े WhatsApp मेसेजेस

व्हाट्सऐप यूजर्स को मेसेज भेजकर नौकरी देने का वादा कई मेसेजेस में किया जाता है। अच्छी सैलरी देने का वादा करते हुए इन मेसेजेस में किसी लिंक पर क्लिक कर अपने बारे में जानकारी देने या फिर किसी नंबर पर कॉल करने को कहा जाता है। यहीं से स्कैम की शुरुआत होती है और बैंकिंग डीटेल्स जुटाने के बाद अकाउंट खाली किया जा सकता है।

लकी ड्रॉ या फिर इनाम जीतने से जुड़े मेसेज

फ्रॉड करने वालों की यह सबसे पुरानी ट्रिक्स में से एक है, जिसमें यूजर्स को लालच देकर फंसाया जाता है। ऐसे WhatsApp पर खतरे की घंटी हैं, ये पांच मेसेज मेसेज KBC जियो लकी ड्रॉ या ऐसे दूसरे नामों के साथ शुरू होते हैं और यूजर्स से कहते हैं कि उन्होंने बड़ा कैश प्राइज जीता है। यूजर्स से कहा जाता है कि इस इनाम पर दावा करने के लिए आप मेसेज के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें और दिखने वाले फॉर्म में अपनी जानकारी भरें। बड़े इनाम के लालच में अपनी जानकारी देने वाले यूजर्स से पहले तय रकम का भुगतान करने को कहा जाता है और

OTP की मांग करने वाले मेसेजेस

कुछ WhatsApp पर खतरे की घंटी हैं, ये पांच मेसेज यूजर्स को ऐसे मेसेज भी आते हैं, जिसमें उनके नंबर पर आया कोई OTP उनसे मांगा जाता है। इन मेसेजेस में लिखा होता है, “माफ करना मैंने OTP से जुड़ा जरूरी मेसेज गलती से आपके नंबर पर भेज दिया है। क्या आप मुझे वह OTP बता सकते हैं।” जाहिर सी बात है कि फ्रॉड करने वाले गलती से कोई OTP नहीं भेजते, बल्कि OTP की मदद से यूजर के अकाउंट में सेंध लगाने और लॉगिन करने की कोशिश कर सकते हैं। बिना सोचे-समझे किसी के साथ OTP शेयर करने की भूल बिल्कुल ना करें।

बिल भुगतान से जुड़े मेसेजेस

कई बार ऐसे मेसेजेस भी आते हैं, जिनमें कहा जाता है कि आपने इलेक्ट्रिसिटी बिल या इंटरनेट बिल का भुगतान नहीं किया है और आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा। यूजर के साथ एक फोन नंबर शेयर कर कहा जाता है कि अगर वे खुद को कनेक्शन काटने जैसी स्थिति से बचाना चाहते हैं तो उस नंबर पर कॉल कर कन्फर्म करें कि उनकी ओर से भुगतान किया गया है। नंबर पर कॉल करने के बाद यूजर्स के पूछताछ कर बैंकिंग डीटेल्स पता की जा सकती हैं। ऐसे स्कैम्स सबसे ज्यादा गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और ओडिशा में सामने आए हैं।

किसी वीडियो या फोटो में आपको देखने का दावा

व्हाट्सऐप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई बार अटैकर्स मेसेज और उसके साथ लिंक भेजकर यूजर को लिंक पर क्लिक करने के लिए फंसा लेते हैं। इस मेसेज में लिखा होता है, ‘क्या इस वीडियो में आप दिख रहे हैं?’ या फिर ‘क्या यह आपकी फोटो है?’ जाहिर सी बात है कि उत्सुकतावश यूजर इस मेसेज के साथ दिए गए लिंक पर टैप या क्लिक कर देता है, जहां से उसका डाटा चोरी हो जाता है और उसे कोई फोटो या वीडियो नहीं दिखता।

इसे भी पढ़ें :भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान… जानें कब

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।