spot_img

चंचला ने बढ़ाया झारखंड का मान, हर जरूरत पूरा करेगी सरकार : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयनित झारखंड की पहलवान चंचला कुमारी ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चंचला को अंतराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चुने जाने पर बधाई दी और उक्त प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आपने झारखंड का मान-सम्मान बढ़ाया है। खेल को लेकर आपकी जो भी जरूरतें होंगी, उसे सरकार मुहैय्या कराएगी।

उन्होंने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की सचिव पूजा सिंघल को निर्देश दिया कि वे चंचला को सभी जरूरी यथोचित खेल संसाधन उपलब्ध कराए। गौरतलब है कि हंगरी के बुडापेस्ट में 19-25 जुलाई तक विश्व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें पहलवान चंचला कुमारी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मौके पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, कोच बबलू कुमार और जेएसएसपीएस के मुकुल टोपनो मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड में 58 वन क्षेत्र पदाधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये

इसे भी पढ़ें : पीपीई किट पहन ATM मशीन को उखाड़ ले गए चोर, सीसीटीवी से खुद को ऐसे बचाया

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...