spot_img
spot_img

चमरा लिंडा बोले, हर पात्र विद्यार्थी तक पहुंचे छात्रवृत्ति का लाभ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सोमवार को कल्याण कॉम्प्लेक्स, मोरहाबादी में प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वितरण की अद्यतन स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। लिंडा ने कहा कि “छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि यह सामाजिक न्याय और समान अवसर का प्रतीक है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी इससे वंचित न रहे।”

समीक्षा के मुख्य बिंदु

  • वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत 11,34,183 विद्यार्थियों को लाभ देने का लक्ष्य।
  • अब तक 7,45,557 विद्यार्थियों के खातों में ₹1202.89 करोड़ की राशि सीधे हस्तांतरित।
  • केंद्र सरकार से ₹900 करोड़ की बकाया राशि अब तक प्राप्त नहीं, जिससे शेष विद्यार्थियों को लाभ देने में देरी हो रही है।

मंत्री लिंडा ने बताया कि राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र को औपचारिक रूप से पत्र भेजकर बकाया राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रवृत्ति वितरण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों की कठिनाइयों को प्राथमिकता पर सुलझाया जाये और छात्रवृत्ति की प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाये।

इसे भी पढ़े : गृहमंत्री के स्टाफ को परोसे गये गुलाब जामुन में मिला कांच का टुकड़ा, मचा तहलका…

इसे भी पढ़े : सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नया रेट… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...