रांची : चेंबर चुनाव को लेकर रविवार को चुनाव समिति की बैठक की गई। बैठक में सभी प्रत्याशी शामिल हुए। बैठक में 44 प्रत्याशियों में से 23 प्रत्याशियों ने चुनाव नहीं लड़ने का आवेदन चुनाव चेयरमैन विष्णु बुधिया को सौंपा। आवेदन सौंपने वाले सदस्यों ने कहा कि कोरोना काल के कारण उन लोगों ने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है और आपसी समन्वय बनाकर व्यापार को बढ़ाने में सहयोग करने का निर्णय लिया है। सदस्यों के इस निर्णय का चैंबर चुनाव चेयरमैन विष्णु बुधिया और पवन शर्मा ने सराहना की।
23 प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद अब मैदान में 21 प्रत्याशी बचे, जो सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किए गए। प्रत्याशियों केे निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब 20 दिसंबर को होने वाला चेंबर चुनाव न कराने की घोषणा की गई। चेंबर के सदस्यों ने आपस में समन्वय बनाकर काम करने का निर्णय लिया।
इन्होंने लिया नाम वापस
अजय सखूजा
आनंद धानुका
अनिल अग्रवाल
अनिल जालान
अनीश बुधिया
अनीश सिंह
अर्पित जैन
विनोद बक्शी
ब्रजेश कुमार
गौतम कुमार
ज्योति कुमारी
कुणाल आज़मानी
मनमोहन मोहता
मुकेश पांडेय
प्रवीण लोहिया
पूजा ढाढा
राहिल जफर
राजेश कौशिक
राम गोपाल अग्रवाल
रोहित पोद्दार
संजय तलनिया
सुमित जैन
विवेक अग्रवाल












