Ranchi : रांची में घरेलू गैस को लेकर उठती चिंताओं के बीच प्रशासन ने कमान संभाल ली है। देर शाम हुई अहम बैठक में रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने सख्त लहजे में सभी गैस कंपनियों और एजेंसियों को स्पष्ट आदेश दिया कि हर उपभोक्ता तक समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित करें, लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं। बैकलॉग को जल्द खत्म करने पर जोर दिया। IOCL, BPCL, HPCL को सप्लाई सिस्टम मजबूत करने के निर्देश दिया। उपभोक्ताओं, खासकर Indane यूजर्स से अपील की गई है कि बुकिंग के बाद एजेंसी ऑफिस में भीड़ न लगायें। IVR, मिस्ड कॉल और ऑनलाइन बुकिंग का इस्तेमाल करें। HPCL और BPCL के 5 लीटर गैस सिलेंडर उपलब्ध है। जरूरतमंद उपभोक्ता तुरंत ले सकते हैं। वितरण के बाद उपभोक्ता कार्ड में एंट्री अनिवार्य है। अवैध भंडारण और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। नियमित जांच और औचक निरीक्षण का आदेश दिया गया। वहीं, दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। आंगनबाड़ी, मिड डे मील, अस्पतालों में गैस आपूर्ति की जांच की गई, सभी जगह आपूर्ति सुचारु पाई गई।
शिकायत के लिए नंबर जारी
- अबुआ साथी (9430328080) पर करें शिकायत














