Chaibasa : अब गांव-गांव सरकार की योजना और आवाज पहुंच रही है। हमारी सरकार गांव से चलेगी। अब गांव-गांव, पंचायत-पंचायत शिविर का आयोजन कर किसानों, नौजवानों, छात्र-छात्राओं समेत अन्य जरूरतमंदों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने यहां के किसानों, श्रमिकों, नौजवानों, बुजुर्ग समेत सभी वर्ग के लिए योजनाएं बनाई है। ये बातें CM हेमंत सोरेन ने कहीं। मौका था चाईबासा के मंझारी प्रखंड स्थित रोलाडीह पंचायत के हाई स्कूल मैदान में आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का। मौके पर सीएम ने चाईबासा को 422 करोड़ 11 लाख रुपए की 137 योजनाओं का शिलान्यास एवं 85 करोड़ 64 लाख रुपए की 94 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं 81 हजार 332 लाभुकों के बीच 116 करोड़ 42 लाख रुपये की परिसम्पत्तियां बांटी। CM ने चाईबासा सदर स्थित कुरसी पंचायत में आयोजित शिविर में आए लाभुकों से संवाद किया। तीसरे चरण में आयोजित शिविर में अबतक अबुआ आवास योजना के तहत 74, 878 आवेदन मिल चुके है।

गांव से चलेगी सरकार
CM ने कहा कि झारखण्ड कुछ वर्ष बाद युवा राज्य बन जायेगा। अबतक इस राज्य को मजबूत हो जाना चाहिए था। राज्यवासियों के लिए पूर्व में बेहतर ढंग से कार्य किया गया होता तो आज यह राज्य समृद्ध राज्य के रूप में जाना जाता। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने झारखंड के गांवों को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्रामीणों जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाई है। मेरा मानना है कि जब गांव मजबूत होगा, तब राज्य सशक्त होगा। अब गांव से चलेगी राज्य सरकार। राज्य की गरीबी दूर करने का हर संभव प्रयास हमारी सरकार कर रही है।

बैंक के सहारे बच्चों को नहीं छोड़ेंगे
उनहोने कहा कि सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ परिवार की सभी बेटियों को देने के लिए मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब सभी बेटियों को योजना का लाभ मिलना तय हुआ है। हमने सभी बाध्यता को समाप्त कर दिया। अब बेटियां पढ़ाई नहीं छोडेंगी, अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार मदद करेगी। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। सरकार उन्हें 15 लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग देगी। राज्य सरकार अब बच्चों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग के लिए बैंक के सहारे नहीं छोड़ेगी।

ग्रामीण सड़कों होगा निर्माण
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव का कनेक्शन शहर से सुगमता से हो, इसके लिए 15 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया है। साथ ही, ग्रामीणों का शहर तक व्यवस्थित और निःशुल्क आवागमन हेतु हमारी सरकार मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू कर रही है। यह परिवहन सेवा आंदोलनकारियों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं एवं दिव्यांजनों को निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
आवश्यकता के अनुसार बढ़ायी जाएगी अबुआ आवास की संख्या
CM ने कहा कि केंद्र सरकार से गरीबों के लिए आवास की स्वीकृति नहीं मिलने के बाद राज्य सरकार ने राज्य संपोषित अबुआ आवास योजना का शुभारम्भ किया है। यह आवास केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही दो कमरों के आवास से बड़ा होगा। राज्य सरकार द्वारा तीन कमरा सहित रसोई घर का निर्माण जरूरतमंदों के लिए किया जाएगा। सरकार आठ लाख आवास का निर्माण करेगी। अगर आवश्यकता हुई तो सरकार आठ लाख से अधिक आवास का निर्माण भी करेगी।

पर्यटन का होगा विकास, सभी पर सरकार की नजर
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमारडूबी के डिग्री कॉलेज में क्षेत्रीय भाषा के शिक्षक की बहाली हेतु सरकार निर्णय लेगी। मानकी मुंडा द्वारा मानदेय बढ़ाने की मांग की गई है। इस मामले पर भी सरकार की नजर है। आपकी सरकार सभी के लिए कार्य करेगी। यहां के पर्यटन स्थल को विकसित करने का निर्देश दिया गया है। पर्यटन स्थल विकसित होंगे तो स्थानीय लोगों के बीच प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।
कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री जोबा माझी, चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ, मझगांव विधायक निरल पूर्ती, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, जगरनाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आयुक्त कोल्हान प्रमंडल, पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान प्रमंडल, जिला परिषद अध्यक्षा सुश्री लक्ष्मी सुरेन, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, जिला के पदाधिकारीगण, छात्र-छात्राएं एवं हजारों की संख्या में लाभुक उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :यूनिट मैनेजर निकला लुटेरा, रिकवर हुये 30 लाख
इसे भी पढ़ें :54 अफसरों को IAS में प्रोमोशन…
इसे भी पढ़ें : भोंडसी जेल में बंद रोनी और राहुल करेंगे ”उल्टी”, क्यों बना फौजी नितिन कातिल..
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में बिजनेसमैन को ठोक डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर JSSC की परीक्षा स्थगित… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ऐश-मौज के चक्कर में जवान लड़का कर बैठा गुनाह… जानें
इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू, डेटशीट तैयार…
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में ट्रैफिक को स्मूथ बनाने के वास्ते DC ने दिये टिप्स…
इसे भी पढ़ें :धरना पर बैठे दिव्यांगों के बीचे बांटे गये कंबल…
इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू, डेटशीट तैयार…
इसे भी पढ़ें :यूनिट मैनेजर निकला लुटेरा, रिकवर हुये 30 लाख
इसे भी पढ़ें :54 अफसरों को IAS में प्रोमोशन…








