Chaibasa : चाईबासा(Chaibasa) के जेटेया थाना क्षेत्र में एक युवक ने तानों से परेशान होकर एक महिला की हत्या कर दी और फिर उसे खेत में दफनाकर सच को मिटाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, चिरुपासिया गांव निवासी गंगा गगराई ने फुल टुडिया गगराई की हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि महिला अक्सर उसे ताने मारती थी, मानसिक दबाव इतना बढ़ा कि उसने हत्या की योजना बना ली। एक छोटी-सी बात धीरे-धीरे जहर बनती गई और आखिरकार एक जान ले ली।
Chaibasa में घटना के बाद सच मिटाने की कोशिश
खबर है कि बीते 9 अप्रैल की रात गंगा गगराई पहले से रास्ते में छिपा था, जैसे ही महिला वहां से गुजरी उसने अचानक टांगी से वार कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को करीब 500 मीटर दूर खेत में ले जाकर गाड़ दिया। सबूत मिटाने के लिये टांगी को कुचिका नदी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। रफायल मुर्मू के नेतृत्व में जांच शुरू हुई।
इसे भी पढ़ें : OMG! 4 साल की बच्ची के पेट में इतने कीड़े, डॉक्टर हैरान…
इसे भी पढ़ें : फीस पर लगेगी लगाम, नये सत्र से पहले रांची प्रशासन की बड़ी बैठक
ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शक के आधार पर गंगा को उठा लिया। सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर खून लगी मिट्टी, गमछा और कपड़े, हाफ टी-शर्ट, पैंट एवं हत्या में प्रयुक्त लोहे की टांगी सब कुछ बरामद कर लिया।






