spot_img
spot_img
spot_img

महापर्व छठ पर चडरी तालाब में रही रौनक, मुख्य द्वार बना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : उगते सूर्य को अर्ध्य देने की खातिर चडरी सरना समिति के चडरी तालाब में भक्तों की बहुत भीड़ जुटी। महापर्व छठ के अवसर पर विधायक सीपी सिंह के कोष से चडरी तालाब के मुख्य द्वार एवं दशकर्म स्थल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बनारस से आये पुरोहितो के द्वारा गंगा आरती की गई। लोक गायिका कल्पना पटवारी ने छठ गीत गाकर वहां मौजूद सबका मन मोह लिया।

चडरी सरना समिति के पूजा अध्यक्ष सबलू मुंडा ने कहा कि छठ पूजा को लेकर गुजरे तीन माह से तैयारी चल रही थी। छठ महापर्व के अवसर पर कल महाभंडारा का आयोजन किया गया है। आज रांची कोल जतरा का आयोजन किया गया। इस जतरा के अवसर पर चडरी के मुख्य पहान गुड्डू पहान ने रंगुआ मुर्गा की बली देकर एवं तपावन में हंड़िया गिराकर चडरी गांव के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, जतरा समिति के अध्यक्ष प्रकाश मुंडा ने कहा कि आदिवासी की पहचान उसकी रीति रिवाज उसकी परंपरा से है। रांची कोल जतरा के अवसर पर झारखंड के जाने-माने नागपुरी कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किये गये। छठ महापर्व एवं जतरा महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा, मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा, संरक्षक जितेन्द्र सिंह, पूजा अध्यक्ष सबलू मुंडा, सागर भगत, विक्की मुंडा, शंकर लिंडा, प्रकाश मुंडा, राहुल मुंडा, रामा मुंडा, सबलू खान, सचिन लाल, अप्पू लिंडा, चिक्कू लिंडा, बजरंग मुंडा, उमेश मंडल, विनय गुप्ता, भोला केशरी, नीरज गुप्ता, बादल लिंडा, राजेश मुंडा सहित कई अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें :PM ने जडेजा से हाथ मिलाया, शमी को गले लगाया, फोटो वायरल…

इसे भी पढ़ें :उगते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, महापर्व छठ पूर्ण…

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की गाड़ी के आगे आने वाली संगीता के खिलाफ FIR दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...

एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...