Delhi : केंद्र सरकार ने Petrol-Diesel पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी है। अब पेट्रोल पर ड्यूटी घटकर 3 रुपये और डीजल पर शून्य हो गई है। वैश्विक बाजार में बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट के बीच ये कदम उठाया गया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस कटौती का सीधा असर पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ेगा। यानी, पेट्रोल पंप पर कीमतें फिलहाल जस की तस रहेंगी।
इसे भी पढ़े :Delhi : दिल्ली में एंट्री मंहगी, कैसे जानें…
इसे भी पढ़े :पद संभालते ही हजारीबाग SP का सख्त एक्शन… जानें
Petrol-Diesel की एक्साइज ड्यूटी में गिरावट
भाजपा सांसद अनुराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुये कहा कि दुनिया में जहां तेल महंगा हो रहा है, भारत वहां जनता को राहत दे रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में वैट बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला जा रहा है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि Himachal Pradesh में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये का सेस लगाया जा सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने साफ किया कि फिलहाल ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं, बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि सरकार जनता के हित में सही दिशा में काम कर रही है, ये कदम राहत देने वाला है।
इसे भी पढ़े :Bride : चौथी से पहले दुल्हन फरार, दूल्हे ने भी चौंकाया…
इसे भी पढ़े :गैंगस्टर का राइट हैंड अरेस्ट, दुबई भागने की फिराक में था…
इसे भी पढ़े :झारखंड में बदल गया स्कूलों का टाइम-टेबल, आदेश जारी…






