Kohramlive : कफ सिरप को लेकर अब सरकार का रुख पहले से कहीं ज्यादा सख्त हो गया है। राज्यसभा में सरकार ने साफ कर दिया कि दवाओं की गुणवत्ता पर अब जरा-सा भी समझौता नहीं होगा। बाजार में पहुंचने से पहले हर कफ सिरप की टेस्टिंग अब और कठोर की गई है। कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत की खबरों ने पूरे देश को हिला दिया। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मीडिया को बताया कि संदिग्ध मौतों की जानकारी मिलते ही जांच टीम सक्रिय हो गई, पूरे देश में 700 से अधिक कंपनियों का गहन ऑडिट की गई। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली कंपनियों पर कार्रवाई जारी है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बच्चों की मौतों ने पूरे तंत्र को हिला दिया। केंद्र ने तुरंत विशेषज्ञों की टीम भेजी। डॉक्टरों और मेडिकल स्टोर्स से 19 दवाओं के सैंपल लेकर उसकी निम्न गुणवत्ता की जांच की गई। जांच से खुलासा हुआ कि तमिलनाडु की श्रीसन फार्मास्युटिकल के ‘कोल्डरिफ सिरप’ में 46.28% डाईइथलीन ग्लाइकोल (DEG) जो बच्चों के शरीर में जहर की तरह फैल गया। विशेषज्ञों ने वहां पाया कि गंदगी, अस्वच्छ माहौल, दवा बनाने के नियमों की खुली अवहेलना पाई गई। नतीजा कंपनी का लाइसेंस रद्द कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
कफ सिरप को लेकर केंद्र सरकार एक्शन मोड में…
Date:

चार बच्चों की मां को कुंवारी बताकर कराई शादी, दो दिन बाद पुलिस की एंट्री…
UP : यूपी के रामपुर में शादी के नाम...
रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...
खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…
UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...
कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…
Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...









