spot_img

केंद्र ने लिखी चिट्ठी, राज्यों ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, Omicron Variant से भारत में Alert!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : Covid-19 का नया वेरिएंट B.1.1529 इसी हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे शुक्रवार को ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ यानी चिंताजनक बताया है। इसे ‘Omicron’ नाम दिया गया है। इसे कोरोना के बाकी वेरिएंट से ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट Omicron सामने आने से दुनियाभर में दहशत फैल गई है। दुनिया के कई देश अलर्ट पर हैं। इसी बीच भारत में भी ताबड़तोड़ बैठकों का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। केंद्र के अलावा राज्य सरकारें भी अलर्ट पर हैं। राज्य सरकारों ने कई तरह के आदेश जारी कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : UPTET 2021 की परीक्षा हुई रद्द, SOCIAL MEDIA पर वायरल हुआ पेपर, देखें…

इसे भी पढ़ें : भारतीय वायु सेना में निकली बंपर वैकेंसी, जानें कब तक करना है आवेदन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टेस्टिंग, ट्रेसिंग बढ़ाने के साथ ही कंटेनमेंट जोन पर ध्यान देने और वैक्सीन कवरेज में तेजी लाने की सलाह दी है।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे लेटर में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि राज्यों को कोविड हॉटस्पॉट की निगरानी जारी रखनी चाहिए। मंत्रालय ने कहा है कि एहतियात के तौर पर जिन देशों में यह वेरिएंट पाया गया है, उनकी पहचान कर जोखिम वाले देशों के रूप में कर ली गई है और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अतिरिक्त उपाय अपनाए जाएं।

माना जा रहा है कि नया वेरिएंट अधिक तेजी से फैलने और इम्यून सिस्टम को मात देने में सक्षम है। इस वजह से कई देशों ने दोबारा यात्रा प्रतिबंधों जैसे उपायों को अपनाना शुरू कर दिया है। बोत्सवाना, हॉन्ग-कॉन्ग, साउथ अफ्रीका, के अलावा नया वेरिएंट यूके, ऑस्ट्रेलिया, चेक रिपब्लिक, इटली, जर्मनी, इजराइल और नीदरलैंड में पाया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : श्‍मशान जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर

इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर युवक को उतारा मौत के घाट, परिजन बोले…

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है”यह आवश्यक है कि बीमारी पर निगरानी का नेटवर्क तैयार रहे और सभी देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों खासकर रिस्क कैटिगरी वाले देशों से आने वालों की निगरानी की जाए। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए आने वाले यात्रियों के पिछले यात्रा विवरण को प्राप्त करने लिए पहले से तंत्र मौजूद है। इसकी आपके स्तर से समीक्षा होनी चाहिए और मंत्रालय की ओर से दिए गए प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए, जिसमें जोखिम वाले देशों से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच शामिल है। पॉजिटिव पाए जाने वाले सैंपल की जिनोम सिक्वेंसिंग की जाए।”

राजेश भूषण ने इस लेटर में टेस्टिंग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा है कि पर्याप्त जांच की कमी से संक्रमण फैलाव के सही स्तर की पहचान करना बेहद कठिन है। केंद्र सरकार ने कहा, ”राज्यों को टेस्टिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ानी चाहिए और टेस्टिंग गाइडलाइंस को सख्ती से लागू किया जाए। कोविड हॉटस्पॉट को निगरानी की जाए, जहां अधिक संख्या में केस आ रहे हों। ऐसे हॉटस्पॉट में टेस्टिंग और पॉजिटिव सैंपल को तुरंत जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजना सुनिश्चित किया जाए। राज्यों को पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम करने के लक्ष्य को भी हासिल करना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें : द. अफ्रीका से भारत आए 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

इसे भी पढ़ें : पाकिस्‍तान के इन दो दिग्‍गजों का अश्विन ने तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें : Jio phone next Unboxing : यह फीचर्स बनाते हैं इसे बेहद खास

इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी में 1130 पदों पर होगी बहाली, जानें पूरी डिटेल

इसे भी पढ़ें : बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर वैकेंसी, ऐसे होगा चयन

इसे भी पढ़ें : 10वीं पास बिना पा सकते हैं नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

इसे भी पढ़ें : होम गार्ड कॉन्‍स्‍टेबल में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...