spot_img
spot_img
spot_img

CCTV ने खोला राज, प्रेमी निकला का’तिल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi  : राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से एक माह पहले लापता हुई युवती का मामला अब दिल दहला देने वाले हत्याकांड में तब्दील हो गया है। पुलिस की तकनीकी जांच और CCTV फुटेज ने ब्लाइंड मर्डर केस की परतें खोलीं, वहीं, कातिल भी पकड़ा गया। युवती का कातिल कोई और नहीं, बल्कि उसका प्रेमी पियूष कच्छप निकला, जिसने शादी के दबाव और झूठे मुकदमे की धमकी से तंग आकर गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले की शुरुआत बीते साल 16 दिसंबर को हुई, जब युवती के पिता ने नगड़ी थाने में बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। जमीन विवाद के कारण शक की सुई गोतिया पर गई। पुलिस ने इसी एंगल से जांच शुरू की, कड़ाई से पूछताछ हुई, कॉल डिटेल्स खंगाली गईं, लेकिन हाथ खाली रहे।

इसके बाद पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरों की पड़ताल शुरू की। बीते 17 दिसंबर की एक फुटेज में धुर्वा इलाके में युवती की स्कूटी पर एक युवक सवार दिखा। स्कूटी की पहचान होते ही जांच तेज हुई। युवक पियूष कच्छप निकला, वह ललगुटवा का रहनेवाला है, वहीं, मृतका का प्रेमी है। बीते 16 जनवरी को पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर हिरासत में ले लिया। नगड़ी थानेदार प्रवीण कुमार ने मीडिया को बताया कि कड़ाई से पूछताछ के दौरान पियूष टूट गया। उसने बताया कि लंबे समय से प्रेम संबंध था, युवती शादी का दबाव बना रही थी। इंकार करने पर दुष्कर्म के झूठे केस की धमकी दे रही थी। इसी गुस्से में दलादली में मुलाकात के दौरान उसने युवती का गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी स्कूटी लेकर घर लौटा और अगले दिन धुर्वा के सुनसान इलाके में स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। बाद में शव को बोरे में भरकर स्वर्ण रेखा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नदी से शव बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...