Delhi : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक लड़का और लड़की चलती रैपिड रेल के कोच के अंदर अनुचित व्यवहार करते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह कोच में लगे इंटरनल CCTV कैमरे का फुटेज है। वीडियो सामने आते ही आम लोग परेशान हैं, वहीं, प्रशासन अलर्ट मोड में है। इस बात की जांच शुरू हो गई है कि जो फुटेज सिर्फ कंट्रोल रूम तक सीमित रहना चाहिये था, वो सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा? रैपिड रेल प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि कंट्रोल रूम से बाहर तक वीडियो किस रास्ते से गया। अधिकारियों का कहना है कि CCTV डेटा बेहद संवेदनशील होता है, इसका लीक होना यात्रियों की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर चोट है। लोगों की चिंता साफ है, अगर CCTV ही सुरक्षित नहीं, तो सफर कितना सुरक्षित है?कुछ यात्रियों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन में ऐसी घटनायें सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं। NCRTC प्रशासन ने साफ किया कि पूरे मामले की जांच चल रही है, वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की कोशिश हो रही है। वायरल वीडियो के बारे में दावा किया गया है कि यह मेरठ–गाजियाबाद रैपिड रेल का है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करती है।
चलती ट्रेन का CCTV लीक, लड़का-लड़की वायरल…
Date:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…
Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...
मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...
Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...
हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...
जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…
Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...





