Kohramlive : CBSE ने 10वीं बोर्ड 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 93.70% छात्र पास हुये, जबकि 94.99% के साथ लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मार ली। नतीजों में हल्की बढ़त दिखी है, लेकिन कुछ रीजन ने चौंकाया भी है। बोर्ड के मुताबिक, 90% से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों की संख्या लाखों में है, जबकि 95% से ऊपर स्कोर करने वाले 55 हजार से अधिक हैं।
इसे भी पढ़ें : मजदूरों की जीत, यूपी में बढ़ा न्यूनतम वेतन…
इसे भी पढ़ें : IndiGo समर सेल, 17 अप्रैल तक मौका…
वहीं करीब 14.7 लाख छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है। रीजन वाइज प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने 99.79% के साथ टॉप किया। चेन्नई, बेंगलुरु और दिल्ली वेस्ट भी टॉप 5 में रहे। वहीं नोएडा का रिजल्ट गिरकर 87.66% पर आ गया। स्कूल कैटेगरी में एक बार फिर केंद्रीय विद्यालय (KV) ने 99.57% के साथ बाजी मारी, जबकि नवोदय विद्यालय भी पीछे नहीं रहे। छात्र अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिये आसानी से चेक कर सकते हैं।
CBSE का रीजन वाइज रिजल्ट
| रैंक | रीजन | पास प्रतिशत (%) |
|---|---|---|
| 1 | त्रिवेंद्रम | 99.79% |
| 1 | विजयवाड़ा | 99.79% |
| 3 | चेन्नई | 99.58% |
| 4 | बेंगलुरु | 98.91% |
| 5 | दिल्ली वेस्ट | 97.45% |
दिल्ली-एनसीआर रीजन
| रीजन | पास प्रतिशत (%) |
|---|---|
| दिल्ली वेस्ट | 97.45% |
| दिल्ली ईस्ट | 97.33% |
| गुरुग्राम | 93.21% |
| नोएडा | 87.66% |
उत्तर भारत के प्रमुख रीजन
| रीजन | पास प्रतिशत (%) |
|---|---|
| लखनऊ | 91.63% |
| देहरादून | 91.59% |
| प्रयागराज | 89.45% |
| पंचकुला | 92.24% |
इसे भी पढ़ें : Raghav Chadha : गृह मंत्रालय ने राघव चड्ढा को दी Z कैटेगरी की सुरक्षा…
इसे भी पढ़ें : रांची में बर्थडे पार्टी में छात्रा से दु’ष्कर्म, सहेली के साथ तीन अरेस्ट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, किसने मारी बाजी… जानें
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






