spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में बर्थडे पार्टी में छात्रा से दु’ष्कर्म, सहेली के साथ तीन अरेस्ट… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची के लालपुर थाना कांड (66/26) में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पीड़िता के बयान पर दर्ज मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अभी फरार है। SSP रांची के निर्देश पर गठित टीम ने काके थाना प्रभारी साक्षी जमुआर के नेतृत्व में छापेमारी कर दो मुख्य आरोपी दानिश और फहद को खड़कपुर (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया। ये दोनों भागने की फिराक में थे। वहीं, पीड़िता की सहेली ओली विश्वकर्मा को रांची से ही दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक, एक अन्य आरोपी शादाब अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

बीते 9 अप्रैल को पीड़िता छात्रा को सहेली ओली विश्वकर्मा की जन्मदिन पार्टी में बुलाया गया। हरमू के एक अपार्टमेंट में पार्टी हुई। केक कटने के बाद छात्रा को केक खाने को दिया गया। केक खाते ही छात्रा को अचानक सुस्ती और नशा महसूस होने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने उसे पिज्जा दिया, एक टुकड़ा खाते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। आंखों के सामने अंधेरा छा गया, शरीर पर कंट्रोल खत्म हो गया। वो एक कमरे में जाकर आराम करने लगी और यहीं से शुरू हुआ डरावना सिलसिला। रांची के लालपुर थाने में दर्ज FIR के अनुसार, आरोपी दानिश कमरे में आया और अर्धबेहोशी की हालत का फायदा उठाकर छात्रा के साथ रेप किया। पीड़िता ने विरोध किया, लेकिन नशे के असर में खुद को बचा नहीं सकी। जब होश आया तो खुद को खून से लथपथ पाया। हालत बेहद गंभीर थी। दोस्त ने हॉस्टल भेज दिया, जहां तबीयत और बिगड़ गई।

इधर, हॉस्टल में आई मेडिकल छात्रा की हालत देख एक सहेली ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की हालत इस कदर बिगड़ गई है कि वह खुद से आवेदन तक नहीं लिख सकी। पुलिस ने उसका फर्दबयान लेकर FIR दर्ज की है। पीड़िता MDS की छात्रा है। पार्टी में शादाब, फहद और दानिश मौजूद थे। सुनें क्या बोले सिटी एसपी पारस राणा

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...