CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी… डिटेल्स जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षा 2026 की आधिकारिक डेटशीट जारी कर दी है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम को नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP-2020) की सिफारिशों के तहत तैयार किया है। परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) से होगी। 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। खास बात यह है कि पहले ही दिन क्लास 10वीं के छात्रों के लिये मैथ्स (गणित) का पेपर होगा, जबकि क्लास 12वीं के छात्रों के लिये बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा होगी। बोर्ड ने परीक्षा तिथियां इस तरह तय की हैं कि JEE, NEET जैसे राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं से कोई टकराव न हो। इस बार देशभर के 4 लाख से अधिक शिक्षण संस्थानों की सहूलियत को ध्यान में रखकर डेटशीट तैयार की गई है। सभी स्कूलों ने अपने-अपने वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड को पहले ही सौंप दिये थे। CBSE ने अन्य शैक्षणिक संस्थानों से समन्वय बनाते हुये छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता दी है।

10वीं की परीक्षा डेटशीट की मुख्य झलकियां

समय : सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक

तारीखविषय कोड विषय का नाम
17 फरवरी (मंगलवार)041 / 241गणित (स्टैंडर्ड / बेसिक)
18 फरवरी (बुधवार)064गृह विज्ञान
20 फरवरी (शुक्रवार)407–419व्यावसायिक विषय जैसे ब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग, डेटा साइंस
21 फरवरी (शनिवार)101 / 184इंग्लिश (कम्युनिकेटिव / लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
25 फरवरी (बुधवार)086विज्ञान
27 फरवरी (शुक्रवार)165 / 402 / 417कंप्यूटर एप्लिकेशन, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
2 मार्च (सोमवार)002 / 085हिंदी (कोर्स A / B)
7 मार्च (शनिवार)087सामाजिक विज्ञान
10 मार्च (मंगलवार)018फ्रेंच
अंतिम परीक्षा – 10 मार्च 2026 को समाप्त होगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...