spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चिटफंड घोटाले की जांच करने पलामू पहुंची सीबीआई की टीम, पहले दिन की ये कार्रवाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : पलामू के चिटफंड कंपनी डीजेएन ग्रुप ने पैसा डबल करने का झांसा देकर कई लोगों को करोड़ों का चूना लगाया। जिसके खिलाफ पलामू में मामला दर्ज किया गया था। पलामू में दर्ज केस को सीबीआर्इ ने अपने हाथों में ले लिया है। इसकी जांच के लिए गुरुवार को सीबीआई की टीम मेदिनीनगर पहुंची। रांची से पलामू पहुंचे सीबीआई के दो अधिकारी 9 दिनों तक जिले में रहकर डीजेएन के खिलाफ सबूत जुटाएंगे।

Read More : पत्‍नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, और‍ फिर कर दिया ये…

पलामू प्रमंडल में 7 महीने में रुपए डबल करने का झांसा देकर चिटफंड कंपनी ने 60 करोड़ जमा कराए थे। पहले दिन अनुसंधान के दौरान शहर थाना स्थित टीओपी वन में सीबीआई टीम ने ठगी के शिकार 4 निवेशकों से पूछताछ की। सीबीआई ने ठगी के शिकार लोगों से अपील की है कि वे पांच फरवरी तक निवेश के कागजात और आधार कार्ड के साथ मिलें। उनके कागजात जमा कर सीबीआई रिसीविंग दे रही है, जो भविष्य में पैसा मिलने में मददगार साबित होगा।

Read More : बहू ने सास के साथ किया ऐसा कि सुनकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

सरकारी नौकरी वालों को भी बनाया था एजेंट

चिटफंड कंपनी डीजेएन ने राशि उगाही के लिए सरकारी नौकरी वालों को भी एजेंट बनाया था। मेदिनीनगर बिजली विभाग में कार्यरत उचित राम ने बताया कि झारखंड पुलिस के जवान सुरेंद्र वर्मा ने उनसे डीजेएन में 70 हजार रुपए जमा करवाए थे। जो आजतक नहीं मिला। कंपनी पैसा लेकर फरार हो गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...