Bihar : सत्ता के मंच से उठा एक पल का दृश्य अब देश की सियासत में आग बनकर फैल गया है। बिहार के CM नीतीश कुमार अपने एक कथित व्यवहार को लेकर गंभीर विवाद में घिर गये हैं। महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने के आरोप में उनके खिलाफ लखनऊ के कैसरबाग थाने में FIR दर्ज की गई है। यह शिकायत समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा की ओर से कराई गई है। घटना सोमवार, 15 दिसंबर की बताई जा रही है। बिहार सचिवालय संवाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक हजार से अधिक नव-नियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे। इसी दौरान नुसरत परवीन नाम की महिला डॉक्टर जब मंच पर पहुंचीं, तो आरोप है कि मुख्यमंत्री ने महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर सामाजिक मंचों तक तहलका मच गया। विपक्षी दलों ने इसे महिला की गरिमा, धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत अधिकारों पर सीधा हमला बताया।
विपक्ष का तीखा प्रहार
इस मामले को लेकर आरजेडी, समाजवादी पार्टी, एआईएमआईएम, कांग्रेस ने एक सुर में मुख्यमंत्री के व्यवहार की निंदा की और सार्वजनिक माफी की मांग की। राजद ने वीडियो साझा करते हुये तीखा तंज कसा, “यह क्या हो गया है नीतीश जी को? क्या उनकी मानसिक स्थिति अब दयनीय हो चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो गये हैं?” यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?@yadavtejashwi #RJD #bihar #TejashwiYadav pic.twitter.com/vRyqUaKhwm
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) December 15, 2025






