spot_img

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का कल अंतिम संस्कार… जानें कब और कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : पहले से तय समय के अनुसार कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो की अंतिम यात्रा आज मांडर से निकाली गई। मांडर के मिशन अस्पताल से शुरू अंतिम यात्रा विभिन्न मार्ग होते हुये पुरुलिया रोड संत मरिया महागिरिजा घर में लाया गया। सफेद फूलों से सजे विशेष वाहन में दिन के साढ़े 10 बजे अंतिम यात्रा शुरू हुई। अस्पताल कैंपस से लेकर सड़कों तक लोग, स्कूली बच्चे और नर्सेस मानव श्रृंखला बनाए हुए रहे। महाधर्मप्रांत के सैकड़ों युवा 2 पहिया और 4 पहिया वाहन से आगे पीछे स्कॉट कर रहे थे। विशेष वाहन ब्राम्बे मखमंदरो होते हुये काठीटांड़ पहुंचा। वहां से कटहल मोड होते हुये अरगोड़ा चौक पहुंचा। यहां से सुजाता चौक से मेन रोड होते हुये अल्बर्ट एक्का चौक से होते हुये संत मरिया महागिरिजा पहुंचा। कल यानी बुधवार को रांची के लोयला मैदान में कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो की अंतिम विदाई का धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा। कल सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक संत मेरीज कैथेड्रल चर्च में पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन होगा। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का पार्थिव शव बुधवार को संत मेरीज कैथेड्रल में दफनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट की बैठक में 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर, कई नये थाने…

इसे भी पढ़ें :नौकरी पक्की हो, मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन जारी…

इसे भी पढ़ें :90 हजार खाते में भेजने को मांगी घूस, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में गैंगरेप, घूमने गई थी डैम…

इसे भी पढ़ें :नेशनल शूटर तारा शाहदेव के गुनाहगारों को मिली कठोर सजा… जानें

इसे भी पढ़ें :‘अपना कमाओ अपना खाओ’ जैसे लब्ज बन गया पति का काल… जानें

इसे भी पढ़ें :एक खबर, पुलिस की नींद, चैन और सुकून ले गया, ATS ने क्या किया… जानें

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...