Giridih : ऑटो और कार में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सूचना मिलते ही ताराटांड़ थाना प्रभारी विकास पासवान घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घायलों का इलाज गिरीडीह के जिला अस्पताल में चल रहा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, धनबाद की तरफ से आ रही एक ऑटो गांडेय की तरफ जा रही थी। जबकि गिरिडीह की तरफ से एक कार धनबाद की ओर जा रही थी। इस बीच बड़कीटांड मोड़ के सामने दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पर सवार सभी लोग जमीन पर आ गिरे, जिनमें महिला समेत 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस घायलों का बयान ले रही है। यह घटना गिरीडीह जिला के ताराटांड़ थाना क्षेत्र में हुआ है।
इसे भी पढ़ें : छठ महापर्व को लेकर रांची रेल मंडल से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : आजम खान को तीन साल की सजा
इसे भी पढ़ें : राजधानी के तमाड़ में ग्राम प्रधान की हत्या… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : भागलपुर में नौका हादसा : अब तक मिली चार की डेड बॉडी, रेस्क्यू जारी
इसे भी पढ़ें : छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो




