spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी के तमाड़ में ग्राम प्रधान की हत्या… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के तमाड़ में बीती रात ग्राम प्रधान अशोक सिंह मुंडा की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गयी। आशंका है कि उन्हें बांस की लाठी से पीट-पीटकर मार डाला गया। लगभग 45 साल के अशोक सिंह मुंडा की डेड बॉडी उनके घर से कुछ दूर एक पानी की टंकी के पास मिली। उनका घर तमाड़ के लोहड़ी गांव में है। ग्राम प्रधान की हत्या कर दिए जाने की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में तहलका मच गया। लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। कुछ लोगों का कहना था कि अब अपराधियों में पुलिस का कोई डर-भय नहीं रहा। कुछ दिन पहले ही खूंटी के मुरहु में ग्राम प्रधान सोमा मुंडा और उनके दोस्त जेम्स पूर्ति की नृशंस हत्या कर दी गयी थी। लोहड़ी के ग्राम प्रधान अशोक सिंह मुंडा की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी पुलिस नहीं कर पायी है। आक्रोशित कुछ लोगों का कहना था कि राजधानी के रुरल एरिया में अचानक अपराध की वारदातों में इजाफा हुआ है। शासन-प्रशासन को इस पर गौर करना चाहिये।

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कल शाम 7 बजे के करीब अशोक सिंह मुंडा के मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह यह कहकर घर से निकल गये कि हम थोड़ी देर में आते है। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो उनका बेटा त्रिलोचन मुंडा और भाई सत्यनारायण मुंडा उन्हें खोजने निकले। घर के बाहर कुछ ही दूरी पर खून से लथपथ उनकी डेड बॉडी पड़ी मिली। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : भयंकर विस्फोट में जल गई तीन बसें… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : रात में घर से निकला जाहिद, फिर क्या हुआ… बता गये सिटी SP

इसे भी पढ़ें : भागलपुर में नौका हादसा : अब तक मिली चार की डेड बॉडी, रेस्क्यू जारी

इसे भी पढ़ें : उधार के पैसे वापस मांगे, तो गोलियों से भून डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : मां काली हम सभी को जिंदगी में आने वाली चुनौतियों से निपटने की शक्ति दे : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...