भोपाल : छत्तीसगढ़ का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि भोपाल में भी मूर्ति विसर्जन जुलूस में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। कार की टक्कर से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक रिभर्स गियर लगाकर भाग निकला। मौजूद पर मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज से नाराज श्रद्धालु थाने के सामने ही बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। खूब हो-हंगामा और मान-मनौवल हुआ। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन के समीप बजरिया तिराहे की है।
शनिवार की देर रात लोग मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार कार विसर्जन जुलूस में घुस गई। याद दिला दें कि 2 दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में मूर्ति विसर्जन जुलूस में एक तेज रफ्तार कार घुस गई थी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इसे भी पढ़ें :विसर्जन जुलूस में घुसी बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत, भीड़ ने कार को फूंका, देखें Exclusive Video
इसे भी पढ़ें :मशेवियों को बचाने में हो गया हादसा, 7 महिलाओं समेत 11 ने मौके पर तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :मस्जिद में धमाका, 22 लोग मरे, 40 जख्मी, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :PDS डीलर के बेटे की गला रेतकर हत्या, बदन पर नहीं थे कपड़े
इसे भी पढ़ें :स्पा में काम करने वाली बिन ब्याहे बन गई मां, फिर उठाया ये कदम…
इसे भी पढ़ें :किसानों के धरना स्थल के पास मारकर टांग दिया युवक को








