spot_img

इंग्लैंड से हारने के बाद डगआउट में रोते दिखे कैप्‍टन रोहित शर्मा! देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंडिया की एंट्री नहीं हो सकी। उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड  ने 10 विकेट से हरा दिया। हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को डगआउट में रोता देखा गया है। इस शर्मनाक हार के बाद कप्तान की आंखें नम थीं।

भारत ने 6 विकेट पर बनाए 168 रन

भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में बोर्ड पर 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन लगाए थे। इस स्कोर को इंग्लिश टीम ने जोस बटलर और ऐलेक्स हेल्स की तूफानी पारियों के दम पर मात्र 16 ही ओवर में हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इंग्लैंड अब 13 नवंबर को मेलबर्न में खिताबी जंग के लिए बाबर आजम की पाकिस्तान से भिड़ेगी।

टॉस हारकर इंडिया ने की बैटिंग

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा, जो 5 रन बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा 56 के स्कोर पर आउट हुए, क्रिस जॉर्डन ने उन्हें 27 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। टीम इंडिया को तीसरा झटका आदिल रशिद ने सूर्यकुमार यादव को 14 के निजी स्कोर पर आउट करके दिया। भारत ने 75 रन पर अपना तीसरा विकेट खोया। इसके बाद हार्दिक पांड्या और विराट कोहली के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। कोहली 50 रन बनाकर जॉर्डन का शिकार बने। भारत ने 136 रन पर अपना चौथा विकेट खोया। हार्दिक पांड्या आखिरी गेंद पर हिट विकेट आउट हुए, उन्होंने 33 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। हार्दिक से पहले पंत भी रन आउट हुए थे।लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को कोई दिक्कत नहीं हुई। 24 गेंदें शेष रहते उन्होंने 170 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। जोस बटलर ने इस दौरान 80 तो ऐलेक्स हेल्स ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली।

इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड ने T20 World Cup 2022 के फाइनल में बनाई जगह, टूटा करोड़ों भारतीयों का दिल

इसे भी पढ़ें :नशे में बुढ़ऊ बना शेर, भिड़ गया अजगर से… फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें :मानगो के थानेदार धरा गये, मांग रहे थे 50 हजार… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :पलक झपकी और दो भाइयों के घर मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :जवान बेटे की डेड बॉडी से आरती की शादी कराना चाहती है एक दुखी मां, देखें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...

मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती...

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...