kohramlive desk : भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने का बड़ा फायदा मिला है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ताजा जारी महिला वनडे बैटर्स रैंकिंग में मिताली एक बार फिर से बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई हैं। वह अपने 22 साल के करियर में अब तक आठ बार वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें : 31 IAS का तबादला, जानिये कौन कहां गए
इंग्लैंड में 3 मैचों में 206 रन
महिला क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 103.00 की औसत से 206 रन बनाए थे और वह सीरीज में टॉप स्कोररों की लिस्ट में पहले नंबर पर थी। अपने इस प्रदर्शन के दम पर वह महिला वनडे बैटर्स रैंकिंग में चार स्थानों की छलांग लगाकर फिर से टॉप पर पहुंच गई हैं। मिताली ने जब इंग्लैंड दौरे की शुरुआत की थी, तब वह आठवें नंबर पर थीं, लेकिन सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी के दम पर वह फिर से टॉप स्थान पर पहुंच गई हैं।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड के 8 IPS इधर से उधर, Rajiv Ranjan Singh बने जैप डीआईजी
गेंदबाजी में दीप्ति 12 वें नंबर पर
मिताली के अलावा शेफाली वर्मा 49 स्थानों की छलांग के साथ 71वें और अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी चार पायदान ऊपर चढ़कर 53वें नंबर पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक स्थान के सुधार के साथ 12वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
💥 @M_Raj03 is the new No.1 💥
In the latest @MRFWorldwide ICC Women’s ODI Player Rankings for batting, the India skipper climbs to the 🔝 of the table.
Full list: https://t.co/KjDYT8qgqn pic.twitter.com/2HIEC49U5i
— ICC (@ICC) July 6, 2021






