spot_img

डिनर पार्टी में धुना गए पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क, वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : क्रिकेट के विश्‍व कप विजेता आस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान माइकल क्लार्क पर उनकी प्रेमिका जेड यारब्रॉज ने धोखा देने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसमें क्लार्क पर उनकी प्रेमिका थप्पड़ बरसा रही हैं। वीडियो में माइकल क्लार्क शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वह आरोपों से इनकार करते सुने जा सकता है। क्लार्क वीडियो में कह रहे हैं कि मैं कसम खाता हूं यह सच नहीं है। मैं अपनी बेटी की जिंदगी की कसम खाता हूं।’ रिपोर्टों के अनुसार माइकल क्लार्क अपनी प्रेमिका यारब्रॉज की बहन जैस्मीन और उसके पति कार्ल स्टेफनोविक के साथ छुट्टी पर थे। बताया जा रहा है कि ये चारों अपने दोस्त के साथ डिनर पर थे, तभी ये विवाद पैदा हुआ। यारब्रॉज की बहन जैस्मीन ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टीवी होस्ट हैं। यह महत्‍वपूर्ण बत है कि माइकल क्लार्क की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2105 में विश्व कप का खिताब जीता था। क्लार्क ने अपनी टीम को टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर वापस लाने में भी अहम भूमिका निभाई। क्लार्क ने 2011 में रिकी पोंटिंग की जगह कप्तानी का जिम्मा संभाला था। फिर साल 2015 में एशेज सीरीज के बाद उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा की।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फुटेज सामने आने के बाद क्वींसलैंड पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने गुरुवार शाम को कहा, ‘क्वींसलैंड पुलिस एक 30 वर्षीय महिला और 41 वर्षीय व्यक्ति के बीच हुई घटना की जांच कर रही है। क्लार्क 41 साल के हैं और उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज 30 साल की हैं।

उथल-पुथल से भरी है क्लार्क की जिंदगी

क्‍लार्क का नाम सबसे पहले मॉडल लारा बिंगल के साथ जोड़ा गया था। 2007 में दोनों ने डेटिंग शुरू की थी। साल 2010 में बिंगल की शॉवर वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद क्लार्क और बिंगल 2010 में अलग हो गए थे। साल 2012 में माइकल क्लार्क ने काइली बोल्डी से शादी की। काइली बोल्डी सिडनी के वेस्टफील्ड्स स्पोर्ट्स हाई में क्लार्क की क्लास मेट रह चुकी थीं। काइली और क्लार्क ने साल 2015 में एक साथ एक बच्चे का स्वागत किया, लेकिन 2020 में दोनों के बीच तलाक हो गया। उसके बाद क्लार्क ने फैशन डिजाइनर पिप एडवर्ड्स को डेट करना शुरू किया था, लेकिन पिप से भी उनकी राहें अलग हो गईं।

इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मेट्रो ट्रेन के सामने कू*दा, CCTV में कैद हुई घटना

इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :Mid Day Meal Scam : संजय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज…

इसे भी पढ़ें :जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा

इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : 16 साल बाद पति के जैसी मिली दर्दनाक मौ*त… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...