spot_img
spot_img
spot_img

एक्शन के मैदान में उतरेंगे ‘कैप्टन कूल’, टीजर वायरल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कभी बल्ले से गगनभेदी छक्के जड़कर स्टेडियम में तूफान खड़ा करने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब परदे पर गोली-बम और धमाकों के बीच नजर आने वाले हैं। आर माधवन के साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘द चेज’ का टीजर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। आज यानी 7 सितंबर की शाम, माधवन ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से टीजर शेयर किया। टीजर में धोनी और माधवन टास्क फोर्स ऑफिसर बने नजर आते हैं। दोनों बुलेटप्रूफ जैकेट और वर्दी में, मिशन पर निकले दो सिपाही की तरह। माधवन ने कैप्शन दिया, “एक मिशन, दो लड़ाके। सीट बेल्ट बांध लो, एक जंगली, धमाकेदार पीछा शुरू। द चेज – टीजर आउट।” कुछ ही घंटों में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सेंसेशन बन गया।

मैदान से परदे तक, धोनी की कहानी

अब तक धोनी केवल विज्ञापनों और ब्रांड प्रमोशन में दिखते रहे हैं। लेकिन पहली बार वो बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुये दिखेंगे। फैंस के लिये यह क्रिकेट से सिनेमा तक का अनोखा सफर है। धोनी, भारत के इकलौते कप्तान, जिन्होंने टीम इंडिया को तीन ICC खिताब दिलाये। IPL 2025 में उन्होंने एक बार फिर कप्तानी संभाली, मगर टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा और वे अंकतालिका में 10वें पायदान पर रहे। अब धोनी मैदान छोड़कर परदे पर नया खेल खेलने उतर रहे हैं।

‘द चेज’ – रहस्य और रोमांच

फिल्म को वासना बाला निर्देशित कर रहे हैं। अभी ये राज बरकरार है कि ये फिल्म होगी या वेब सीरीज। लेकिन टीजर देखकर इतना तय है,  इसमें गोलियों की गूंज, पीछा, रोमांच और दो फौलादी जांबाजों की जंग होगी। टीजर आते ही ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर “Captain Cool in Action” और “Dhoni in The Chase” ट्रेंड करने लगा।
क्रिकेटप्रेमी बोले, “मैदान पर धोनी को देखने का मजा एक ओर, परदे पर उनका जलवा अलग ही होगा।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...