Kohramlive : बहुत बार आजकल सोशल मीडिया पर जो दिखता है, हकीकत नहीं होता। आजकल एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो लोगों को उलझा रही है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन ने लगभग सभी को हैरान कर दिया है। जब भी हम तस्वीर को देखते हैं तो केवल एक ही चीज है जो लगभग हम सभी को दिखाई देती है। हालांकि,वो भी भ्रम है। इस तस्वीर को कितनी भी बार देखें, हर वक्त लगेगा कि ये समुद्र में पानी को चीरते हुए एक नौकायन जहाज का हवाई शॉट है। समंदर की नीली-नीली लहरों के बीच आगे बढ़ते इस जहाज जैसी इस तस्वीर को टिकटॉक पर शेयर किया गया था। तस्वीर को देखकर हर किसी ने एक ही जवाब दिया कि ये समुद्र में चलते जहाज की एरियल तस्वीर है।
न कोई समुद्र, न काई जहाज
तस्वीर में नीले रंग के पानी में तिरछी लहरें दिखाई दे रही हैं। कम से कम देखने से तो ऐसा ही लग रहा है कि तिरछी दिशा में ये लहरें बिल्कुल व्यवस्थित क्रम में चल रही हैं। इनके बीच एक जहाज या मोटर बोट लहरों को चीरती हुई आगे भी बढ़ रही है। @Pasillusion नाम के टिकटॉक अकाउंट से पोस्ट की गई ये तस्वीर कुछ इस तरह से ली गई है कि कोई भी इसके आगे कुछ सोच ही नहीं सकता। हालांकि, यह एक कोरा भ्रम है और तस्वीर में न तो कोई समंदर है और न ही कोई जहाज। सैटेलाइट से ली गई कोई तस्वीर है, न कि हवा में ड्रोन के ज़रिये खींची गई फोटो। अगर दिमाग पर ज़ोर डाल सकते हैं, तो थोड़ा और सोचिए, ये इसी धरती का कोई ऑब्जेक्ट है।
नीले रंगे के लेदर का सोफा
तस्वीर किसी समुद्र या झील की नहीं है बल्कि ये एक नीले रंग के लेदर सोफे की है। इस सोफे का फैब्रिक ज़रा सा फट गया है, जो आपको जहाज या नाव के रूप में भ्रमित कर रहा है। वहीं सोफे की सिलवटें आंखों को समंदर की नीली लहरों के तौर पर भ्रम में डाल रही हैं। ये बेहद सामान्य की चीज़ की असाधारण कौशल से खींची गई तस्वीर है, जो दिमाग का दही कर रही है।
इसे भी पढ़ें : 70 का पति, 25 की पत्नी, बच्चे की उम्र दो साल… गजब है इस परिवार की केमिस्ट्री
इसे भी पढ़ें : करण जौहर पर लगा कहानी चुराने का इल्जाम, कोर्ट में तलब… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिस कप्तान से मांगा गया स्पष्टीकरण, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : आधा ग्लास दूध के वास्ते किचकिच, बीबी का बहा खून, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : BTET परीक्षा को लेकर बिहार सरकार का बदला बयान, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का सख्त निर्देश… वन क्षेत्र से 5 किमी के दायरे से सभी आरा मिलों को हटाएं
इसे भी पढ़ें : हवाई यात्रियों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन जारी, जान लें नहीं तो होगी परेशानी
इसे भी पढ़ें : Topless होकर आयुष्मान खुराना की Wife ने दिखाया एक निशान… जानिये क्या








