spot_img

पहले चरण का प्रचार खत्म, कई दिग्गजों की पत्नी-बहु मैदान में… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का प्रचार आज शाम खत्म हो गया। 13 नवम्बर को 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराया जायेगा। पहले दौर में कुल 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनमें पूर्व CM चंपई सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व CM मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा और पूर्व CM रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जैसै चर्चित चेहरे भी शामिल हैं। पहले चरण में उतरे सभी 683 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो जायेगी। पहले दौर में सबसे ज्यादा 6 सीटें पूर्वी सिंहभूम जिले में हैं। वहीं, रांची, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम की पांच-पांच विधानसभा सीटें हैं। जहां 13 नवम्बर को मतदान है। सबसे कम एक-एक सीट कोडरमा और रामगढ़ जिले की है। जमशेदपुर पूर्व में कांग्रेस के प्रत्याशी IPS अजय कुमार एवं ओडिशा के गर्वनर रघुवर दास की बहू भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा। जगन्नाथपुर में पूर्व CM मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा का कांग्रेस नेता सोना राम सिंकू से सामना होगा। वहीं, रांची सीट पर 1996 से विधायक रहे सीपी सिंह और झामुमो की मौजूदा राज्यसभा सांसद महुआ माजी के बीच करारी टक्कर होगी।

पहले चरण की कुल 43 में से झामुमो ने 23 सीटों, कांग्रेस ने 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कुल पांच सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं। वहीं, NDA में भाजपा ने 43 में से 36 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने चार, नीतीश कुमार की जदयू ने दो और चिराग पासवान की लोजपा (आर) ने एक सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा

इसे भी पढ़ें :कल्पना बोली, चाची, नानी-दादी हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है, बस डेट याद…

इसे भी पढ़ें :मॉर्निंग वॉक पर नहीं जा पायेंगे नये चीफ जस्टिस संजीव खन्ना! वजह जानें…

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...