पलामू : पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ चलाया अभियान। जिले के मनातू में छोटकी नागद व बड़की नागद गांव से 27 लोगों को किया गिरफ्तार। इन सभी पर अफीम की खेती करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि गांव तक पुलिस न पहुंच पाए, इसके लिए ये लोग गांव पहुंचने वाले रास्ते में कील फेंक देते थे, ताकि पुलिस की गाड़ी का टायर पंक्चर हो जाए।
इसे भी पढ़ें : HighCourt का आदेश, दल-बदल मामले में शपथ पत्र दाखिल करें स्पीकर
पुलिस ने कहा, जारी रहेगा अभियान
मनातू थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी गांव में अफीम की खेती की जाती रही है। पोस्ते की खेती की जानकारी मिलने पर मनातू पुलिस एक सप्ताह से इसे नष्ट करने और इसमें संलिप्त लोगों को चिह्नित करने के अभियान में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : देखिये कैसे पहुंची रांची पुलिस खेत में दफन कटे सिर तक…(Video)














