spot_img
spot_img
spot_img

कैबिनेट में 16 अहम प्रस्तावों को मंजूरी, ‘मंईयां’ के लिए खुशखबरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : आज झारखंड कैबिनेट की बैठक सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई। इस बैठक में 16 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें झारखंड सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विधेयक 2025 भी शामिल है।

कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कृषि विभाग में हाईकोर्ट के आदेश के बाद 6 कर्मियों की नियुक्ति मंजूर की गई। इसके अलावा, BDO मनिका, लातेहार की साधना जयपुरियार को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है। बाल पहाड़ी बराज के निर्माण को भी मंजूरी मिल गई। झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा सभी विभागों के कार्यालय के निर्माण नियमावली में संशोधन को भी मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अब सिंगल बैंक अकाउंट से बिना आधार लिंक वाले खाताधारकों को भी मार्च 2025 तक योजना की राशि मिलेगी। पहले यह राशि दिसंबर 2024 तक ही मिलने की योजना थी। लेकिन मार्च 2025 के बाद लाभुको को केवल आधार लिंक सिंगल बैंक खाते में ही सम्मान राशि दी जायेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

पहली नजर का प्यार, हकीकत या केवल एहसास? क्या कहता है विज्ञान… जानें

Kohramlive : फिल्मों में अक्सर आपने देखा होगा, नजरें...