spot_img

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत कुमार बने प्रत्याशी…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : बिहार की सियासत में इन दिनों बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। जन सुराज ने प्रशांत कुमार को बांकीपुर उपचुनाव के लिये अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के इस फैसले के साथ ही क्षेत्र में चुनावी माहौल और तेज हो गया है। उम्मीदवारी घोषित होने के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिये केवल एक राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि एक बड़ा जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के आभारी हैं। बांकीपुर की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभायेंगे। जब तक बिहार में “परिवर्तन” नहीं आता, संघर्ष जारी रहेगा। जनसुराज को मिला हर वोट उनके लिये प्रेरणा है। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि अगर जनता जन सुराज को मौका देती है, तो उनका प्रतिनिधि “242 विधायकों पर भारी पड़ेगा”।

मुख्यमंत्री पर तीखी टिप्पणी

इस दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री “पिछले दरवाजे से बने नेता” हैं। जनता जल्द ही “सच” देखेगी।  उनका “चाल, चरित्र और चेहरा” सामने आयेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह चुनाव सरकार बदलने का नहीं, राजनीति बदलने का है। बांकीपुर के 4 लाख मतदाता बिहार को नया विकल्प दे सकते हैं। जनता को ईमानदार प्रतिनिधि चुनना चाहिये। वहीं, उपचुनाव को लेकर अब तक NDA और महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। इससे राजनीतिक समीकरण और भी दिलचस्प हो गये हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दोनों गठबंधन रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

2025 के चुनाव का गणित भी दिलचस्प

पिछले विधानसभा चुनाव में

  • BJP के नितिन नवीन: 98,299 वोट (62.66%)
  • RJD की रेखा कुमारी: 46,363 वोट (29.55%)
  • जन सुराज की वंदना कुमारी: 7,717 वोट (4.92%)

BJP ने 51,936 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, जो मौजूदा सियासी समीकरण को और मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़ें : एक और पति मारा गया, मोबाइल की डिलीट चैट ने खोल दी पूरी कहानी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आखिरी डेट, जानें…

इसे भी पढ़ें :  आंगनवाड़ी वर्कर के हजारों पदों पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन…

इसे भी पढ़ें : EV सेगमेंट में बढ़ी महंगाई की आहट, नई रेट लिस्ट और फीचर्स, जानें…

इसे भी पढ़ें : इकलौते बेटे की मौ’त से उजड़ गया परिवार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...