kohramlive desk : बाजार में OnePlus नॉर्ड CE 2 5G फोन उपलब्ध है। आप 1500 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह फोन एक्सचेंज ऑफर में 23,999 रुपये की बजाय केवल 13,550 रुपये में भी मिल सकता है। फोन के बदले फुल एक्सचेंज वैल्यू मिलेगा या नहीं, यह पुराने हैंडसेट के कंडीशन पर निर्भर करेगा।
8 जीबी तक की LPDDR4X रैम और 128जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज
यह फोन 8जीबी तक की LPDDR4X रैम और 128जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 चिपसेट दे रही है। इसमें आपको 2400×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.43 इंच का फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। HDR10+ सपोर्ट करने वाले इस फोन में डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी दिया गया है।
बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 65W की SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी 2.0, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.2 और वाई-फाई जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें : जमीन लफड़ा बन गया काल, वृद्ध शिव यादव को टपका डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : IAS पूजा मैडम की रिमांड अवधि क्या बढ़ी, एक पावरफुल IAS का परिवार दुबई टूर पर… देखें
इसे भी पढ़ें : अब ना धुलेगा मांग का सिंदूर, ना तोड़ी जाएंगी चूड़ियां, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें : दुनिया से रुख्सत हो गया रांची पुलिस का जांबाज लुगून… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : उठते फन का कुचलने का फरमान जारी किया DGP ने… देखें
इसे भी पढ़ें : नौ लोगों की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा









