spot_img

महिलाओं की शर्ट में बायीं ओर लगे रहते हैं बटन, जानें कारण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : हम सुनते हैं कि आज के जमाने में लड़का-लड़की एक समान। दोनों के फैशन में भी कुछ-कुछ समानता है। बदलते दौर में लड़कियां भी लड़कों की तरह जींस, शर्ट और टी-शर्ट पहनने लगी हैं।  ध्यान दीजिए तो पता चलेगा कि लड़के और लड़कियों की शर्ट के बटन अलग-अलग साइड में लगे होते हैं। जी हां, यह बात पूरी तरह से सच है अगर आपने इस बात को नोटिस नहीं किया है तो अभी ध्यान दीजिए। दरअसल, लड़कियों की शर्ट में बाईं तरफ जबकि, लड़कों की शर्ट में दाईं तरफ बटन लगे होते हैं।

इसे भी पढ़ें : कुएं में गिरा हाथी का बच्‍चा, वन विभाग की टीम ने ऐसे निकाला

महिलाएं राइट हाथ से खोलती थी शर्ट के बटन

महिलाओं और पुरुषों की शर्ट में बटन की अलग-अलग साइड को लेकर कई तर्क हैं। कहते हैं कि पुरुष शर्ट के बटन खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेते थे। इस वजह से उनकी शर्ट में बटन दायीं तरफ लगाए गए। जबकि, महिलाएं दाएं हाथ से शर्ट के बटन खोलती थीं इसलिए उनकी शर्ट में बायी तरफ बटन होते हैं।

इसे भी पढ़ें : DMK की जीत की खुशी में इस महिला ने मंदिर के बाहर काट डाली अपनी जीभ

घोड़े की सवारी से भी जुड़ा हुआ है तर्क

महिलाओं की शर्ट के बटन की अलग साइड को लेकर एक तर्क ये भी है कि पुराने जमाने में महिलाएं घोड़े की सवारी करती थीं। हवा में शर्ट खुल न खुले,इसलिए महिलाएं बायीं तरफ बटन वाली शर्ट पहनती थीं। इसके बाद मेकर्स ने महिलाओं के लिए बाईं तरफ बटन वाली शर्ट बनानी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी का बड़ा फैसला, NEET-PG परीक्षा 4 महीने के लिए स्थगित, MBBS फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स होंगे ड्यूटी पर तैनात

बच्चों को दूध पिलाने से भी जुड़ा तर्क 

कहा जाता है कि पहले पुरुष दाएं हाथ में तलवार रखते थे। जबकि महिलाएं बाएं हाथ से बच्चों को गोद में लेती थीं। इसलिए महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ लगाया गया, ताकि वह दाएं हाथ से शर्ट का बटन खोलकर बच्चे को दूध पिला सकें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...