नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से लड़ने के लिए चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए एक अहम फैसला किया है। इसके तहत NEET-PG परीक्षा को कम से कम 4 महीने के लिए स्थगित करने को कहा गया है।
इसे भी पढ़ें : 9 मई तक न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, झारखंड बार काउंसिल का निर्णय
पीएमओ ने जारी किया बयान
पीएमओ ऑफिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों को फैकल्टी की देखरेख में टेलीकंस्लटेशन और हल्के कोविड मामलों की निगरानी के लिए उपयोग किया जा सकता है। सीनियर डॉक्टर्स और नर्सों की देखरेख में बीएससी / जीएनएम की योग्य नर्सों का पूर्णकालिक कॉविड नर्सिंग में उपयोग किया जाएगा। मेडिकल इंटर्न अपने फैकल्टी की देखरेख में कोविड मैनेजमेंट ड्यूटी पर तैनात किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें :कोरोना में बदला शादी का तरीका, …और ऐसा जयमाला नहीं देखा होगा आपने








