जवानों से भरी बस खाई में पलटी, 4 गंभीर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

छत्तीसगढ़ : पुलिस जवानों को लेकर जा रही बस खाई में जा गिरी। दुर्घटना में 12 जवान घायल हो गये। घायलों में 4 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसा छत्‍तीसगढ़ के मैनपाट के अमगांव में घटी। सभी जवानों को मुंगली में होने वाले सीएम भूपेश बघेल के कार्यक्रम में जाना था। मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्‍कूल से 38 जवानों को लेकर बस कार्यक्रम स्‍थल के लिए निकली। अमगांव के पास तीखी मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे गड्ढ़े में चली गई। गनीमत रही कि बस एक पेड़ में जाकर अटक गई। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। बस से जवानों को निकालकर आनन-फानन में अस्‍पताल भेजा गया। जहां से गंभीर रूप से घायल 4 जवानों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बस चालक मुंगेरीलाल का कहना है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। इसके चलते नियंत्रित नहीं कर सका। पुलिस ट्रेनिंग स्‍कूल के SP रवि कुमार ने बताया कि सभी जवान ठीक हैं।

Read More : ना दे सके गवाही… लगा दिया ठिकाने… देखें वीडियो

Read More : बात-बात पर गरमा जाते हैं थानेदार बाबू, देखें वीडियो

Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो

Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ

spot_img

Related articles:

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...