Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में जंगारेड्डीगुडेम में एक बस संतुलन खोकर नाले में जा गिरी। हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। 22 अन्य जख्मी बताए जा रहे हैं। हादसे में जख्मी मुसाफिरों को जंगारेड्डीगुडेम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से जख्मी एक यात्री को एलुरु के जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। आरटीसी और राजस्व अधिकारियों ने बताया कि बस का कंडक्टर और कई अन्य यात्री बच गए हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बस में 45 यात्री सवार थे।
मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
पश्चिम गोदावरी जिले के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि बस पुल की रेलिंग से टकराकर नदी में जा गिरी। हमने अब तक नौ शव बरामद किए हैं, जिनमें पांच महिला यात्री और चालक अप्पा राव शामिल है। इस बीच राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। परिवहन मंत्री पी वेंकटरमैया (नैनी) ने कहा कि सरकार घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी।
इसे भी पढ़ें :Miss Universe 2021 हरनाज के साथ धोखाधड़ी, जानिये क्या है मामला
इसे भी पढ़ें : ऐ बप्पा बैंक गये भी नहीं, नाम से निकल गई कीमती कार, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्पल से कूटा गये दूल्हे राजा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : नाम चेंज कर दिये, 60 साल पक्का, सुनें क्या बोले शिक्षा मंत्री…
इसे भी पढ़ें : दुखद : हेलिकॉप्टर हादसे में घायल कैप्टन वरूण सिंह का निधन
इसे भी पढ़ें : देशी-परदेशी के प्यार में कांटा बने सरकारी बाबू, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बैंकों में 41000 से ज्यादा पद खाली, जल्द करें आवेदन












