Kohramlive Desk : 26 जवानों से भरी बस नदी में गिर गई है। इस हादसे में सेना के 7 जवानों की मौत हो गई। कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद जवानों का रेस्क्यू कर लिया गया था। सभी जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया था और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। हालांकि इनमें से सात जवानों को मृतक घोषित किया जा चुका है। ये हादसा लद्दाख के थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ है। जहां सेना की बस श्योक नदी में करीब 50-60 फीट गहराई में गिर गई। गंभीर रूप से घायल जवानों की मदद के लिए एयर फोर्स से भी संपर्क साधा गया है। उन्हें इलाज के लिए वेस्टर्न कमांड भेजा जा सकता है। सेना की बस किन कारणों से सड़क से फिसलकर नदी में गिरी, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना को लेकर सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों की बस ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम स्थान की ओर जा रही थी।

Read More : चाय पीकर घर लौट रहा था शाहदेव परिवार का यह शख्स, क्या हो गया… देखें वीडियो
Read More :RBI ने 5 NBFC का लाइसेंस किया रद्द, जानिए वजह
Read More :अवैध कोयला खदानों के खिलाफ डीसी और डीएफओ ने की कार्रवाई, देखें…
Read More :चुम्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड… देखें
Read More :Breaking : राजधानी के इस विधानसभा क्षेत्र में लगा धारा-144
Read More :वेश्यावृति अब अपराध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, जानें…
Read More :प्रिंसिपल सर ने जबरन गेस्ट हाउस में रखा, सुनें पीड़िता की जुबानी…
Read More :10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस








