शक में जलता पति भयानक कांड कर गया.. जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उन्नाव के अचलगंज की मिट्टी गुरुवार की शाम कुछ अलग ही दर्द से थरथरा उठी। गौरी त्रिभानपुर गांव के राजमिस्त्री होरीलाल अपनी पत्नी शांति को यह कहकर खेत में ले गया कि लकड़ी हटानी है। 38 साल की पत्नी शांति फसल की जड़ों में अटकी टहनियां बीन रही थी, तभी पीछे से आये होरीलाल के मन में एक ही बात धधक रही थी, “किसी और से नजदीकी,” जब उसने शिकायत की, जवाब मिला, “जिस रोज गैर मर्द के साथ पकड़ लेना, तब आरोप लगाना…” बस, इतना सुनना था कि रिश्ते का धागा टूट गया। गुस्से में तमतमाये पति ने फावड़ा उठाया, पहला वार सिर पर और दूसरा वार गर्दन पर कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद होरीलाल ने UP-112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस पहुंची तो पत्नीहंता वहीं खड़ा था, चेहरा पथराया हुआ, जैसे खुद समझ नहीं पा रहा हो कि उसने क्या कर दिया। इधर, खबर मिलते ही शांति के मायके वाले थाने पहुंचे। बहन राधा, मां जानकी और परिवार के बाकी लोगों की आंखों में सिर्फ आग धधक रही थी, राधा रोते-रोते टूट गई, बोली, “बहन पर हमेशा शक करता था, रोज पीटता था, लेकिन वह बच्चों के लिये सहती रही, कभी शिकायत नहीं की…” थाने में घंटों हंगामा चलता रहा। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को सामने लाने की मांग की। आखिरकार शांति के भाई चंद्रशेखर की बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। शांति के पांच बच्चे दिपाली, दिव्या, श्रद्धा, सत्यम और रुद्र अब बेसहारा खड़े हैं। दिपाली और दिव्या ने रोते हुये कहा, “पापा रोज मां को पीटते थे, हम डरकर मामा के यहां भाग जाते थे।” नानी जानकी ने बच्चों को सीने से लगाकर कहा,“हम संभालेंगे, ये अब हमारे हैं।” होरीलाल की मां रामावती बीमार थीं। कानपुर हैलट में उनका इलाज चल रहा था। शांति बच्चों को लेकर मायके में थी, लेकिन सास की बीमारी सुनकर रोज अस्पताल जाती थी। पांच दिन पहले ही होरीलाल उसे वापस घर ले आया था।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

स्कूल टॉपर बनने पर परिवार ने भगवान को चढ़ाई चांदी की किताब…

Kohramlive : राजस्थान की वीरभूमि चित्तौड़गढ़ में CBSE 12वीं...

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...