spot_img

बंद घर में सेंधमारी, जेवर खरीदने वाला धराया… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मकान में ताला लगा कर शादी में गये विशाल कुमार के घर सेंधमारी कर लाखों रुपये के गहने-जेवरात और बर्त्तन सहित अन्य कीमती सामान चुरा लेने वाले चोरों को पुलिस ने धर लिया। वहीं चोरी के गहने खरीदने वाले एक जेवर व्यवसायी कृष्णा प्रसाद उर्फ संजय सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मां वैभव लक्ष्मी ज्वेलर्स नाम की इनकी दुकान है। संजय सोनी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के करम चौक के पास रहता है। वहीं चोरी की बर्त्तनें खरीदने वाले कबाड़ी राम ज्ञान साह को भी पकड़ लिया गया है। इसका भी करम चौक में ही कबाड़ी दुकान है। वहीं पकड़े गये चोरों के नाम चंदन कुमार सिंह उर्फ चंदू, सोनू कुमार सिंह एवं पिंटू कुमार बताये गये। इसमें चंदन और सोनू सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर करम चौक के पास का रहनेवाला है। वहीं पिंटू मुल्ला पहाड़ हेहल का रहनेवाला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू आनंद विहार में रहनेवाले विशाल कुमार सपरिवार बीते 28 नवम्बर को एक शादी में गये हुए थे। शादी से लौटे तो देखा घर से सारे गहने-जेवरात और कीमती सामान गायब है। ये बातें रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल तक पहुंची। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और हटिया DSP राजा मित्रा एवं अरगोड़ा थानेदार विनोद कुमार की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने घर के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला, वहीं टेक्निकल सेल की मदद ली। इसके बाद पुलिस को चोरों के बारे में कुछ क्लू मिला। मिले क्लू के आधार पर पुलिस ने चंदन को पकड़ा। पूछताछ में वह टूट गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर इस चोरी कांड में शामिल अपने दोनों साथियों के बारे में सबकुछ बता दिया। वहीं चोरी के सामान जहां जिसको बेचे थे, उस बारे में भी बता दिया। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामारी कर उक्त पांचों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : 108 एम्बुलेंस नहीं, दम तोड़ते लोग, क्या बोलीं मुखिया फरजाना… सुनें

इसे भी पढ़ें : भरे बाजार दोस्त की बीवी के कर डाले टुकड़े-टुकड़े… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...