spot_img
spot_img

बुंडू सूर्य मंदिर: जब सूरज की पहली किरण सरोवर से टकराती है…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सुबह की हल्की ठंडक, धूप की सुनहरी धार और सरोवर के जल में थिरकती तरंगें, यहीं से शुरू होती है बुंडू सूर्य मंदिर की भक्ति यात्रा। जैसे ही सूर्य की पहली किरण जल को छूती है, घाट पर जीवन का संगीत बज उठता है। रांची से सटे बुंडू सूर्य मंदिर में दूर-दूर से आये श्रद्धालु, अपने मन के संकल्प, अरमान और विश्वास को थामे धीरे-धीरे घाट की ओर बढ़ते हैं। हर कदम पर एक अदृश्य सुकून उतरता है, हर चेहरे पर झलकती है किसी गहरी आस की रोशनी। तीस वर्षों से संस्कृति बिहार ट्रस्ट और मंदिर समिति बिना किसी दिखावे के, बस एक भाव से सेवा कर रही है, “हर व्रती को सुविधा मिले, हर श्रद्धालु को सुकून।”

मुख्य पुजारी से लेकर समिति से जुड़े हर शख्स सुबह से लेकर रात्रि तक घाट के हर कोने में नजर रखते हैं कि कोई व्रती असुविधा महसूस न करे। उनकी निगरानी में यह मंदिर सेवा, अनुशासन और संवेदना की जीवित प्रतिमा बन चुका है। रात्रि उतरती है तो सरोवर किनारे हजारों परिवारों के दीप झिलमिला उठते हैं। जल पर तैरते दीये जैसे कह रहे हों, “हर अंधकार मिटे, हर मन उजले।” तालाब में गोताखोर अलर्ट मोड में रहते हैं। हर वर्ष जब सूर्य सरोवर से झांकता है,
तो उसकी किरणों में झिलमिलाता दिखता है यह संदेश “भक्ति तभी पूर्ण होती है, जब उसमें प्रेम और सेवा का संगम हो।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...