spot_img
spot_img

रेलवे में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : दक्षिण पूर्व रेलवे में अप्रेंटिस 1780 पदों पर बहाली होनी है। 15 नवंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है। 14 दिसंबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट www.rrcser.co.in के जरिये कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया विभिन्न ट्रेडों जैसे- पेंटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, केबल जॉइंटर, फिटर, वेल्डर, रेफ्रिजरेटर और एसी मैकेनिक और अन्य के लिए की जाएगी। प्रशिक्षण स्लॉट खड़गपुर, रांची, चक्रधरपुर, टाटा और अन्य स्थानों पर है।

आयु सीमा

आवदकों की उम्र 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।एसटी-एससी, के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट है। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की छूट है।

इस तरह करें  आवेदन

STEP 1: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की वेबसाइट rrcser.co.in पर जाएं।
STEP 2: ‘रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर जाएं।
STEP 3: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जानकारी भरें।
STEP 4: फोटो, सिग्नेचर जैसे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5:  ‘सबमिट’ पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
STEP 6: भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

योग्यता मानदंड और आवेदन शुल्क

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ मैट्रिक पास होना चाहिए और ITI पास सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 100/- रुपये का भुगतान करना होगा।

रिक्त पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया

खड़गपुर में 972, चक्रधरपुर में 413, आद्रा में 213, रांची में 80 और सीनी में 107 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिये किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rrcser.co.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : सेना का MI-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश में अब तक 11 शव बरामद

इसे भी पढ़ें : इस बैंक से 10 हजार से अधिक निकालने पर RBI ने लगाई रोक, जानें कारण

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कुन्नूर में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS BIPIN RAWAT भी थे सवार…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दूल्‍हा बनेंगे लालू के छोटे लाल तेजस्‍वी यादव, ये बनेगी दुल्‍हन

इसे भी पढ़ें : नशे का बड़का सौदागर निकली…, घर से मिला 500 करोड़ का ड्रग्‍स… देखें…

इसे भी पढ़ें : टैंक के गोले पर गिरा और देखिए क्या हो गया हाल…

इसे भी पढ़ें : बीच सड़क पर युवती ने लड़के पर कर दी थप्‍पड़ की बारिश, वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें : 11वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, सुसाइड नोट पढ़ उड़े होश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...

“नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

Ranchi : युवाओं को नशे के जाल से बचाने और...