spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

##Tesla में निकली बंपर Vacancy, 10,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk : Tesla में 10,000 नई नौकरियों के लिए वेकैंसी निकली है और सबसे खास बात ये है कि इन नौकरियों के लिए आवेदकों के पास किसी कॉलेज की डिग्री होना जरूरी नहीं है।  हाईस्कूल पास कैंडिडेट भी  नौकरियों के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, अमेरिका में ये कंपनी की दूसरी फैक्ट्री है। अमेरिका की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla दुनिया भर में अपने नेटवर्क विस्तार में लगी है। हाल ही में कंपनी ने भारत में भी अपने ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा कर दी थी।

इसे भी पढ़ें :साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

इस बाबत Tesla ने ऑस्टिन में कुछ स्थानीय कॉलेजों के साथ संपर्क किया है, जिनमें ऑस्टिन कम्युनिटी कॉलेज, हस्टन टिलॉट्सन यूनिवर्सिटी, टेक्सस यूनिवर्सिटी और डेल वैले इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट शामिल हैं। कंपनी के भर्ती प्रबंधकों में से एक क्रिस रेली ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कंपनी इन कॉलेजों के साथ एक कार्यक्रम पर काम करने की योजना बना रही हैं, इसके तहत ऐसे छात्र जा हाई स्कूल पास आउट हैं और अपनी स्नातक की शिक्षा जारी रखते हुए टेस्ला के साथ जुड़कर अपने करियर की शुरूआत कर सकते हैं।

कंपनी ने टेक्सस गिगाफैक्ट्री के लिए मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन, आर्किटेक्चर, कंस्ट्रक्शन और फेसिलिटी सहित कई अन्य पदों पर सीधी भर्ती के लिए वेकैंसी निकाली है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि, “हमारे पास एंट्री लेवल रोल्स के लिए मौके हैं, ऐसे लोग जो मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्र से आ रहे हैं और उनमें काम के प्रति जूनून है वो हमसे जुड़ सकते हैं।”

इसे भी पढ़ें :‘अप्रैल फूल डे’ मनाने का जानदार है ट्रैडिशन, जानें कैसे हुई शुरुआत

मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा

Tesla के इस नए गिगाफैक्ट्री में नौकरियों के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करते हुए कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने भी हाल ही में ट्वीट किया था। मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा कि, “गिगाफैक्ट्री के लिए आगामी 2022 तक तकरीबन 10,000 लोगों की जरूरत है। ये लोकेशन एयरपोर्ट से महज 5 मिनट, डाउनटाउन से 15 मिनट की दूरी पर कोलारेडो नदी के दायीं तरफ है।”

बता दें कि, टेक्सस गिगाफैक्ट्री 4 से 5 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला है और ये Tesla की वाहन एसेंबली की चौथी फैक्ट्री है। गीगाफैक्टरी का पहला चरण इस साल मई तक पूरा होने की उम्मीद है जिसके बाद वाहनों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। कंपनी यहां अपने Cybertruck से लेकर Roadster सहित कई वाहनों का निर्माण करेगी। इसके अलावा कंपनी ईस्ट कोस्ट के ग्राहकों के लिए अपने Model Y कार का प्रोडक्शन भी इसी फैक्ट्री में करेगी।

इसे भी पढ़ें :मशहूर ## Singer Bappi Lahiri हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...