kohramlive desk : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार के प्रारंभिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक के पद पर बहाली का रास्ता साफ़ हो गया है। जानकारी के मुताबिक, सूबे के सरकारी स्कूलों में 8386 फिजिकल टीचर की भर्ती होने जा रही है। बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के 8386 विद्यालयों में तत्काल एक-एक शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक के कुल 8386 पद सृजन की स्वीकृति की अधिसूचना जारी कर दी है।
पिछले दिनों 22 सितंबर को चार देशरत्न स्थित संवाद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की अहम बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर लगी थी, जिसमें ये एजेंडा भी शामिल था। तब फैसला हुआ था कि 100 से अधिक छात्र वाले प्राइमरी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक की बहाली की जाएगी। बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 में निहित प्रावधान के आलोक में जहां 100 से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं, वैसे सभी प्रारंभिक स्कूलों में एक-एक शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशक बहाल होने हैं। इन्हें 8000 के नियत वेतन पर बहाल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें 200 रुपए की वार्षिक वेतनवृद्धि का भी लाभ मिलेगा।
2019 की परीक्षा में 6,199 अभ्यर्थी हुए थे शामिल , 3523 पास












