Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और बैंकिंग सेक्टर के अनुभवी पेशेवरों के लिए बड़ी खबर है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 116 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन केवल इंटरव्यू से होगा। इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों का पूरा ब्योरा
कुल 116 पद तीन कैटेगरी में बांटे गए हैं:
डेप्युटी मैनेजर – 61 पद
डेप्युटी मैनेजर (IS Audit) – 43 पद
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP – IS Audit) – 12 पद
योग्यता और अनुभव
CA पदों के लिए
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) डिग्री + न्यूनतम 2 साल का अनुभव जरूरी।
IS Audit पदों के लिए
BE/BTech (CS/IT/Electronics) या MCA डिग्री + CISA सर्टिफिकेट अनिवार्य।
2 से 5 साल का अनुभव आवश्यक।
आयु सीमा और फीस
न्यूनतम आयु: 23–25 वर्ष (पद अनुसार)
अधिकतम आयु: 35–42 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट
आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS: ₹750
SC/ST/PwBD: निःशुल्क
चयन प्रक्रिया
आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग योग्यता और अनुभव के आधार पर
सीधे इंटरव्यू के लिए बुलावा
मेरिट लिस्ट केवल इंटरव्यू मार्क्स पर तैयार होगी
ऐसे करें आवेदन
SBI Careers पोर्टल पर जायें
‘Current Openings’ में SCO लिंक पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरें
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
फीस जमा कर आवेदन सबमिट करें






