Paytm से LPG बुकिंग पर बंपर कैशबैक, जानें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: पिछले कुछ समय से LPG गैस सिलेंडर के दामों में लगातार तेजी आ रही है। ऐसे में आपको मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम बड़ा ऑफर दे रही है। अगर आप अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग मोबाइल वॉलेट पेटीएम के जरिए करते हैं तो आपको3000 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है। अगर आप भी LPG Cylinder पर कैशबैक प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां हम इसका तरीका बता रहे हैं।

कैसे मिलेगा LPG बुकिंग पर कैशबैक?

Paytm पर LPG cylinder की बुकिंग पर यूजर्स ‘Pay Later’ का भी विकल्प चुन सकते हैं।  यानि सिलेंडर बुक करने के कुछ घंटे बाद आराम से पेमेंट की जा सकती है।  वहीं अब कंपनी यूजर्स को शानदार सुविधा प्रदान कर रही है।  जिसके तहत आप हर महीने तीन गैस सिलिंडर बुक करने पर पहली बुकिंग पर 900 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।  यह सिर्फ तीन महीने के लिए मिलेगा और यह 10 रुपये से 1000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन  यह कैशबैक आपको 3 LPG cylinder बुक करने पर ही मिलेगा।  साथ ही इस कैशबैक का लाभ केवल उन यूजर्स को मिलेगा जो कि पहली बार Paytm के जरिए LPG cylinder बुक कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, यूजर्स को एश्योर्ड पेटीएम फर्स्ट प्वाइंट्स भी मिलेगा, जिसे वे अपने वॉलेट बैलेंस के रूप में रीडिम करा सकेंगे।  सबसे अच्छी बात है कि आप सिलेंडर बुक करने के बाद उसे ट्रैक भी कर सकते हैं।  जिससे आपको यह पता चलेगा ​कि सिलेंडर कब तक डिलीवर होगा। इस ऑफर का फायदा HP, Indane और BharatGas तीनों ही कंपनियों के ग्राहक उठा सकते हैं.

  • इसके लिए सबसे पहले अपना Paytm अकाउंट ओपन करें.
  • फिर वहां दिए गए बुक गैस सिलेंडर का विकल्प सिलेक्ट करना होगा.
  • इसके बाद गैस प्रोवाइर का नाम शो होगा, जिसमें Bharat Gas, Indane Gas और HP Gas शामिल हैं.
  • इनमें से अपने गैस प्रोवाइडर का चयन करने के बाद आपको यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एलपीजी आईडी डालना है.
  • इसके बाद Proceed बटन पर क्लिक कर पेमेंट करें.
  • पेमेंट करने के बाद दिए गए पते पर आपका गैस सिलेंडर डिलीवर हो जाएगा.

Pay Later की सुविधा भी उपलब्ध

इसके साथ ही यूजर्स Paytm का Pay Later फीचर इस्तेमाल कर बुकिंग की पेमेंट अगले महीने भी कर सकते हैं।  इसके साथ ही हर यूजर को बुकिंग पर निश्चित इनाम और 5000 तक के कैशबैक प्वाइंट्स भी मिलेंगे।  इन प्वाइंट्स को टॉप ब्रांड्स की बेहतरीन डील्स और गिफ्ट वाउचर्स के लिए भुना सकते हैं।  इसके साथ ही, आप अपने गैस सिलिंडर बुकिंग को ट्रैक भी कर सकते हैं और आपके पास रीफिलिंग का रिमाइंडर भी आयेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बकरीद पर 2 दिन बंद रहेंगे बैंक! जानें अपने शहर का हाल

New Delhi : ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर देशभर...

बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

इस स्कीम में पैसा होगा डबल… जानें

New Delhi : महंगाई के इस दौर में हर...

Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में Rapido की...

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...