spot_img
spot_img
spot_img

नये कलर स्कीम के साथ बुलेट लांच, देखें खासियत….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : बुलेट चलाने के शौकिन के लिये सुकून देने वाली खबर आई है। Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने 2022 Meteor 350 क्रूजर बाइक नये कलर स्कीम के साथ लॉन्च किया है। एंट्री-लेवल फायरबॉल ट्रिम को दो नए रंग, ब्लू और मैट ग्रीन मिलते हैं, जबकि टॉप-एंड सुपरनोवा वैरिएंट को नए रेड कलर विकल्प में पेश किया गया है। इन नए रंगों के साथ ही Meteor 350 बाइक की मौजूदा रंगों के साथ बिक्री होगी।

कीमतों में इजाफा

रॉयल एनफील्ड ने Meteor 350 क्रूजर बाइक की कीमतों में इजाफा भी की गई है। नई RE Meteor 350 के तीनों वैरिएंट 4,224 रुपये महंगे हो गये हैं। लाल, नीले, पीले, भूरे और काले रंग में बाइक उपलब्ध है। सिर्फ Meteor 350 ही नहीं, रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन स्क्रैम 411 और हिमालयन एडवेंचर मोटरसाइकिल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का फॉर्क्स टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक अब्जॉर्बर के साथ 6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग फीचर की बात करें तो इसके फ्रंट में 300 मिलीमीटर और रियर में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।

शानदार खासियत

इस बाइक में कई शानदार फीचर्स हैं। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ रेट्रो-स्टाइल वाले सर्कुलर हेडलैंप, पीनट शेप का फ्यूल टैंक, आकर्षक रियर फेंडर, बड़ी विंडस्क्रीन, एलईडी टेललैंप और एक यूएसबी चार्जर मिलता है। यह टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए रॉयल एनफील्ड के ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ आता है। टॉप-स्पेक सुपरनोवा में एक विंडस्क्रीन और एक पैसेंजर बैकरेस्ट है।

इसे भी पढ़ें : नहर में नहा रही थी लड़कियां, तभी…

इसे भी पढ़ें : कद्दू के बीज खाने से दूर होती है पुरुषों की ये बड़ी समस्या, जानें क्या…

इसे भी पढ़ें : …और पूरा परिवार ज़िंदा जलकर मर गया, देखें…

इसे भी पढ़ें : गैरज में लगी आग, मची अफ़रा-तफ़री, देखें…

इसे भी पढ़ें :4G डाउनलोड स्पीड में JIO की बादशाहत बरकरार 

इसे भी पढ़ें :ऑटो में सो रहा था पत्नी से नाराज गुड्डू, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : निलंबित राशन दुकान के दुकानदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज

इसे भी पढ़ें :Jio का धमाका, 200 रुपये देने पर देख पाएंगे 14 OTT प्लेटफॉर्म्स

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...