सोये बाप के सीने में दाग दी गोली, फिर क्या हुआ देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रूपया… यह कहावत आज सहसा चैनपुर के लोगों को याद आ गई। जमीन जायदाद पाने की चाह में एक बेटा कातिल बन गया। उसने अपने बाप रामसागर महतो के सीने में गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों बाप-बेटे अलग अलग रहते थे। कहते हैं कि रामसागर महतो ने करीब चार साल पहले अपने एक रिश्तेदार के बच्चे को गोद ले लिया था। एक नतनी को साथ रखते थे। कुछ दिनों पहले रामसागर महतो ने कई डिसमिल जमीन अपनी नतनी के नाम कर दिया, वहीं कुछ जमीन गोद लिये बच्चे के नाम कर दिया। इस वजह से बाप बेटे में झमेला हो गया था। बेटा अपना हक पाने की खातिर कोर्ट तक चला गया था। कोर्ट में सुनवाई से पहले ही बाप का राम नाम सत्य कर दिया। रामसागर महतो को तब गोली मारी गई, जब वे गोद लिये हुए बच्चे के साथ सोये हुए थे। यह सनसनीखेज वारदात पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के मझिगांवा में हुई। घटना को अंजाम देने के बाद बेटा सूर्यदेव महतो फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस फरार बेटे को खोज निकालने में जुटी थी। फरार बेटा सूर्यदेव अपने भाई के साथ चैनपुर के कोसियारा गांव में रहता है।

घटना को लेकर गांव में कई तरह की बातें हो रही है। कुछ ग्रामीणों ने प्रेस और पुलिस को बताया कि रामसागर महतो के तीन बेटे हैं। इसमें सबसे बड़ा सूर्यदेव महतो है। सूर्यदेव अपने दो भाईयों के साथ अपने ननिहाल में रहता है। रामसागर बीते कई वर्षों से अलग रह रहे थे। इस वजह से उन्होंने एक बच्चे को गोद ले लिया था। इसके बाद से ही बाप-बेटे में अदावत हो गई। जब बेटे को यह पता चला कि उसके पिता ने नतनी और गोद लिये बच्चे के नाम अपनी जमीन और जायदाद कर दी है, तब वह बगावत पर उतर आये। नतीजा आज सामने आया।

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के घर पहुंच गया शिक्षकों का हुजूम… देखें क्यों

spot_img

Related articles:

अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और...

10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

Kohramlive : भारत के मशहूर बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित...

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...